Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    María Corina Machado की Venezuela वापसी, 10 महीने के निर्वासन के बाद पहुंचीं स्वदेश

    7 hours ago

    1

    0

    वेनेजुएला की विपक्षी नेता एवं नोबेल पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो दिसंबर, 2025 के बाद रविवार को पहली बार देश में लौटीं। अमेरिकी सेना द्वारा देश के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटा दिया गया था। मचाडो ने सोशल मीडिया पर अपने लौटने की घोषणा करते हुए लिखा, “मैं यहां हूं।आपके साथ।” इस बीच, वेनेजुएला के विपक्षी नेता एडमंडो गोंजालेज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मचाडो के देश लौटने की पुष्टि की और कहा कि वह भी “बहुत जल्द” उनके साथ होंगे। उन्होंने कहा, “आज वेनेजुएला के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। हमारी संप्रभु आवाज इस प्रक्रिया का नेतृत्व करने और मार्गदर्शन करने के लिए उनके साथ लौट आई है!आप जानते हैं, यह लड़ाई अंत तक जारी रहेगी।” दस महीने से अधिक समय तक निर्वासन में रहने के बाद मचाडो की स्वदेश वापसी ऐसे समय हुई है, जब वेनेजुएला के लोकतांत्रिक भविष्य और उसमें अमेरिका की भूमिका को लेकर अनिश्चितता बढ़ रही है। मादुरो को सत्ता से हटाए जाने के बाद से वेनेजुएला का शासन कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज चला रही हैं। वह लंबे समय से मादुरो की सहयोगी रही हैं और उन्हें मादुरो का उत्तराधिकारी बनने के लिए ट्रंप प्रशासन का समर्थन मिला था।रोड्रिगेज को मादुरो की गिरफ्तारी के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में काम करने के लिए जितनी अवधि की अनुमति दी गई थी, वह उससे अधिक समय तक इस पद पर बनी हुई हैं। देश में अभी तक चुनाव की कोई तारीख घोषित नहीं की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Lula da Silva ने ब्राजील में जीता Presidential Election, चौथी बार संभालेंगे सत्ता
    Next Article
    Elon Musk के ड्रोन हमले वाले आरोपों को Ukraine ने नकारा, Starlink नियमों पर दी सफाई

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment