Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Spain के Barcelona के पास ढलान में गिरी बस, 83 यात्री घायल

    1 hour from now

    1

    0

    स्पेन के बार्सिलोना के पास रविवार को एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 83 लोग घायल हो गए। स्थानीय आपातकालीन सेवाओं ने यह जानकारी दी। कैटालोनिया की चिकित्सा आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, बार्सिलोना के पास फोगार्स दे मोंत्क्लूस में हुए इस हादसे में 83 लोग घायल हुए।इनमें सात की हालत गंभीर है, 18 को अपेक्षाकृत कम गंभीर चोटें आई हैं, जबकि 58 लोगों को मामूली चोटें लगी हैं। स्पेन की समाचार एजेंसी ‘ईएफई’ के अनुसार, रविवार दोपहर बस एक संकरी और घुमावदार सड़क से फिसलकर करीब 65 फुट गहरी ढलान में जा गिरी। ईएफई ने बताया कि दुर्घटना की परिस्थितियां तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकीं और मामले की जांच की जा रही है।आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि घटनास्थल पर 23 एंबुलेंस और दो चिकित्सा हेलीकॉप्टर भेजे गए। इसके अलावा, दमकलकर्मियों और चिकित्सा कर्मियों की तीन संयुक्त टीम तथा मनोवैज्ञानिक सहायता देने वाली तीन टीम भी तैनात की गईं। कैटालोनिया की क्षेत्रीय सरकार की स्वास्थ्य मंत्री ओल्गा पाने ने कहा कि बचाव दल यह पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास के इलाके में तलाश कर रहे हैं कि कहीं कोई अन्य व्यक्ति भी हादसे का शिकार तो नहीं हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Colombia में सेना के हमले में National Liberation Army के दो शीर्ष कमांडर समेत 10 ढेर
    Next Article
    Serbia Election में Aleksandar Vucic ने मानी हार, छात्र आंदोलन को मिली बढ़त

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment