Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Colombia में सेना के हमले में National Liberation Army के दो शीर्ष कमांडर समेत 10 ढेर

    2 hours from now

    1

    0

    कोलंबिया के राष्ट्रपति अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला ने रविवार को दावा कि हाल ही में सेना के एक हमले में नेशनल लिबरेशन आर्मी के कम से कम 10 सदस्य मारे गए, जिनमें संगठन के दो प्रमुख नेता भी शामिल हैं। उन्होंने इस हमले को पिछले आठ वर्षों में गुरिल्ला समूह पर किया गया ‘‘सबसे बड़ा प्रहार’’ बताया। यह सैन्य अभियान बृहस्पतिवार को कोलंबिया के प्रशांत क्षेत्र में स्थित काउका प्रांत के एल तांबो के एक ग्रामीण इलाके में चलाया गया था।इसे भी पढ़ें: Saudi Aramco Attack | सऊदी अरामको पर दहलाने वाला ड्रोन हमला! दो की मौत और घायल लोगों में एक भारतीय भी शामिल, अमेरिका ने जारी किया देश छोड़ने का फरमानअभियान के दौरान ‘‘मार्कोस पैसिफिको’’ और ‘‘ओचेंता’’ (या ‘‘मुरिलो’’) नाम से पहचाने जाने वाले दो लोग मारे गए। दोनों समूह के दक्षिण-पश्चिमी मोर्चे के ‘‘जोस मारिया बेसेरा’’ गुट में वरिष्ठ नेता थे। एस्प्रिएला ने कहा कि इन लोगों की मौत से संगठन की ‘‘कमांड व्यवस्था और आपराधिक गतिविधियों को निर्देशित करने की उसकी क्षमता’’ प्रभावित हुई है।राष्ट्रपति ने ‘‘मार्कोस पैसिफिको’’ पर गुरिल्ला समूह के साथ 24 वर्ष के संबंध के दौरान 62 लोगों की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने उस पर 2019 और 2021 में शहरी आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले ‘‘उपद्रव की साजिश रचने’’ का भी आरोप लगाया। कोलंबिया के राष्ट्रपति ने इस अभियान को समूह के खिलाफ ‘‘निर्णायक’’ प्रहार बताया, लेकिन यह भी स्वीकार किया कि इस एक कार्रवाई से नेशनल लिबरेशन आर्मी का खतरा खत्म नहीं हुआ है।इसे भी पढ़ें: Yemen के Taiz शहर में Houthi हमला, रिहायशी इलाके में दो किशोरियों की मौतवर्ष 1964 से हथियारबंद संघर्ष में शामिल गुरिल्ला संगठन नेशनल लिबरेशन आर्मी के शीर्ष नेताओं को कम से कम 60 नाबालिगों की जबरन भर्ती के मामले में उनकी अनुपस्थिति में हाल ही में 11 से 20 साल तक की जेल की सजा सुनाई गई थी। रूढ़िवादी विचारधारा वाले एस्प्रिएला ने सात अगस्त को राष्ट्रपति का पदभार संभाला था। उन्होंने अपने पूर्ववर्ती गुस्तावो पेट्रो द्वारा शुरू की गई शांति वार्ता समाप्त कर दी है और विद्रोही समूह के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का वादा किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ranchi में राजस्व उपनिरीक्षक Laxmikant Munda की घर में हत्या, SIT जांच में जुटी
    Next Article
    Spain के Barcelona के पास ढलान में गिरी बस, 83 यात्री घायल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment