Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी ने की 2027 चुनाव तैयारी:लखनऊ में कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

    3 hours ago

    1

    0

    अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को गति देने के लिए एक विशेष पहल की है। रविवार को राजधानी लखनऊ के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह, पीडब्ल्यूडी भवन के सभागार में पार्टी ने विराट कार्यकर्ता सम्मेलन और पदाधिकारी बैठक का आयोजन किया। प्रदेश भर से पहुंचे पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी से कार्यक्रम में चुनावी माहौल साफ नजर आया। सम्मेलन में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन और सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे ने कहा कि सर्वजन हित पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की राजनीति में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि जातिवाद और भेदभाव की राजनीति समाज को कमजोर करती है, जबकि सामाजिक समरसता और समान अवसर देश को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपील सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नाम सिंह ने मिशन 2027 की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सफलता के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उन्हें निरंतर जनसंपर्क बढ़ाने का संदेश दिया। प्रदेश अध्यक्ष दीपक पांडेय ने युवाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की। किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि खेती की बढ़ती लागत, सिंचाई, बिजली और फसलों के उचित मूल्य जैसे मुद्दों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने किसानों को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उनके अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। 'मिशन 2027 सफल बनाएं के लगे नारे बैठक में संगठन विस्तार, सोशल मीडिया सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत मंथन हुआ। सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों का सम्मान भी किया गया। सम्मेलन का समापन 'समता से समृद्धि तक, सर्वजन हित हमारा पथ' और 'मिशन 2027 सफल बनाएं' के नारों के साथ हुआ। ये लोग शामिल हुए कार्यक्रम को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव वीरेंद्र मिश्रा ‘विरही’, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता विजय कुमार पांडेय, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं प्रवक्ता रमाकांती त्रिपाठी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बृजभूषण मारकंडेय, राष्ट्रीय सचिव अरुण द्विवेदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता राम तिवारी, राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ गुप्ता तथा पूर्व आईपीएस अधिकारी जुगल किशोर तिवारी समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। स्वागत भाषण प्रदेश अध्यक्ष दीपक पांडेय ने दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 'विकसित यूपी' का एजुकेशन रोडमैप बनेगा:CSJMU में 19-20 सितंबर को ‘ज्ञान सभा’, विश्वविद्यालय ने बनाया समन्वयक
    Next Article
    3,029 परीक्षार्थियों ने छोड़ी राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा:गोंडा में 4,491 में से सिर्फ 1,462 परीक्षार्थी परीक्षा में हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment