Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Hormuz में Indian Crew पर US Missile Attack! नाविकों का Video Viral

    2 hours from now

    1

    0

    ईरान और होर्मुज जलडमरूमध्य के पास कमर्शियल जहाजों पर काम करने वाले भारतीय नाविकों ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। नाविकों का कहना है कि इस इलाके में हाल ही में हुए अमेरिकी सैन्य हमलों के दौरान उन्हें और उनके जहाजों को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे उनकी जान पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।हमें दूसरों की लड़ाई में क्यों घसीटा जा रहा?सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो में परेशान भारतीय नाविक अपनी आपबीती सुनाते हुए बेहद डरे हुए नजर आ रहे हैं। एक नाविक ने वीडियो में कहा, "हम ईरान में हैं और यहां हालात बहुत खराब हैं। सिर्फ भारतीय क्रू वाले जहाजों पर हमले हो रहे हैं। हमें किसी और की लड़ाई में क्यों घसीटा जा रहा है? हम सैनिक नहीं हैं, बल्कि कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले आम नाविक हैं जो अर्थव्यवस्था को चलाने, तेल लाने और दुनिया भर में व्यापार बढ़ाने में मदद करते हैं।" उसने सवाल उठाया कि जब भारतीय क्रू मेंबर्स को युद्ध की कोई ट्रेनिंग नहीं दी जाती, तो उन पर हमले क्यों किए जा रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Mamata Banerjee के वफादारों ने संभाला मोर्चा, TMC के बागी गुट को रोकने के लिए स्पीकर से मिले कीर्ति-सागरिकाहाल ही में हुए हमले में गई तीन भारतीय नाविकों की जानवीडियो में नाविक ने एक दर्दनाक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उसने पहले जिस जहाज पर काम किया था, उस पर हाल ही में हमला हुआ, जिसमें तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई। उसने कहा, "जिस जहाज पर कल हमला हुआ, उस पर मैं काम कर चुका हूं। मैंने वहां के कैप्टन से बात की, जिन्होंने बताया कि ओमान में एक मिसाइल दागी गई है।" एक अन्य नाविक ने चिंता जताते हुए कहा कि दुनिया भर में 13 लाख से ज्यादा भारतीय नाविक काम कर रहे हैं, लेकिन आज इस संकट के समय में उनकी आवाज कोई नहीं सुन रहा है। View this post on Instagram A post shared by Vikas Gupta (@_mariner_life) इसे भी पढ़ें: क्या खत्म हो जाएगी Mamata की TMC? 28 में से 22 सांसदों की बगावत, Lok Sabha Speaker से करेंगे मुलाकातअमेरिकी नौसेना के हमले से दहले नाविक, भेजे एमरजेंसी मैसेजपिछले हफ्ते 'मैरिवेक्स' नाम के एक प्रतिबंधित तेल टैंकर पर मौजूद भारतीय क्रू ने भी "प्लीज मदद करें" का एक एमरजेंसी मैसेज भेजा था, क्योंकि ओमान के तट के पास हमले के बाद उनका जहाज डूबने लगा था।रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने ओमान के तट के पास पलाऊ के झंडे वाले कई ऐसे तेल टैंकरों पर हमले किए हैं जिन पर भारतीय नाविक सवार थे। 24 भारतीय क्रू मेंबर्स वाले एक अन्य जहाज के इंजन रूम पर भी अमेरिकी मिसाइल गिरी, जिसके बाद जहाज के नीचे छेद हो गया। उस समय क्रू मेंबर ने मैसेज भेजकर कहा था, "यूएस नेवी ने हमला किया है। हम सभी 24 क्रू मेंबर भारतीय हैं, कृपया जल्दी मदद भेजें।" हालांकि, बाद में इस जहाज के क्रू को सुरक्षित बचा लिया गया था, लेकिन इलाके में अब भी तनाव और डर का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Morena Train Accident: आग के डर से भागे यात्री, दूसरी Train ने रौंदा, 6 की दर्दनाक मौत
    Next Article
    Mamata Banerjee के वफादारों ने संभाला मोर्चा, TMC के बागी गुट को रोकने के लिए स्पीकर से मिले कीर्ति-सागरिका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment