Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर के बाहर 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर लगाए:मोबाइल टावर के विरोध में सामूहिक पलायन की चेतावनी, सांसद से भी मिले लोग

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में खालापार थाना क्षेत्र के दक्षिणी कृष्णापुरी मोहल्ले में रविवार शाम करीब 7 बजे उस समय माहौल गरमा गया, जब स्थानीय निवासियों ने अपने घरों के बाहर "मकान बिकाऊ है" के पोस्टर लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई और प्रस्तावित मोबाइल टावर का निर्माण कार्य नहीं रोका गया, तो वे सामूहिक रूप से मोहल्ला छोड़ने को मजबूर होंगे। विवाद एक भाजपा नेता के मकान पर लगाए जा रहे एक नए मोबाइल टावर को लेकर खड़ा हुआ है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में मोबाइल टावर स्थापित किया जा रहा है, जिससे हजारों लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले से दो मोबाइल टावर मौजूद हैं और अब तीसरे टावर की आवश्यकता नहीं है। रविवार शाम करीब 5 बजे बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सांसद हरेंद्र मलिक से भी मिले और अपनी चिंताओं से अवगत कराया। मोहल्ले वासियों का कहना है कि जिस भवन पर टावर लगाया जा रहा है, वह मात्र 12 फीट चौड़ी गली में स्थित है और भवन की संरचना को लेकर भी सवाल हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि भवन तकनीकी मानकों और भूकंपरोधी सुरक्षा व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। ऐसे में किसी भी दुर्घटना की स्थिति में आसपास के सैकड़ों परिवार प्रभावित हो सकते हैं। मोहल्ले के निवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रस्तावित टावर स्थल के आसपास स्कूल और शिक्षण संस्थान मौजूद हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ने आते हैं। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि निजी आर्थिक लाभ के लिए पूरे मोहल्ले की सुरक्षा और स्वास्थ्य को दांव पर लगाया जा रहा है। हालांकि, इस मामले में संबंधित पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में युवक ने तमंचे से की हवाई फायरिंग, VIDEO:एसओ बोले- 2 साल पुराना है वीडियो, आरोपी की तलाश जारी
    Next Article
    बारिश के बाद मौसम सुहावना, जू में भीड़:वीकेंड पर 4300 पर्यटक पहुंचे; वन अधिकारी बोले- एक दिन में हुई 2.74 लाख रुपए कमाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment