Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bharat Innovates in France: Piyush Goyal ने फ्रांस में गिनाईं न्यू इंडिया की उपलब्धियां, बोले- Innovation हमारी संस्कृति

    12 minutes from now

    1

    0

    फ्रांस के नीस शहर में 'भारत इनोवेट्स' इवेंट के लॉन्च के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, "इस साल हमारे रिश्ते एक खास ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के लेवल तक पहुंच गए हैं। फरवरी 2025 में, पीएम मोदी ने पेरिस में AI एक्शन समिट की को-चेयरमैनशिप की थी। इसके बाद फरवरी 2026 में, जब भारत ने AI इम्पैक्ट समिट की मेजबानी की, तो राष्ट्रपति मैक्रों हमारे साथ खड़े थे। आज, दोनों महान नेता नीस के इस खूबसूरत शहर में फिर से मिलकर एक ज्यादा इनोवेटिव दुनिया के लिए अपनी साझा सोच को दोहरा रहे हैं।" उन्होंने बताया कि साल 2026 को 'भारत-फ्रांस इनोवेशन वर्ष' के तौर पर मनाया जा रहा है, जो इस पहल को एकदम सही माहौल देता है।बदलते दौर में भारत है दुनिया का सबसे भरोसेमंद साथीजियोपॉलिटिक्स का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "हम एक ऐसे अनिश्चित समय में मिल रहे हैं जब दुनिया की राजनीति में बड़े बदलाव हो रहे हैं और नई टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है। ऐसे समय में, पूरी दुनिया हमेशा एक भरोसेमंद और विश्वसनीय पार्टनर की तलाश करती है। भारत आज दुनिया के सामने वही भरोसेमंद भूमिका निभा रहा है। हम दुनिया के सबसे युवा बड़े देश की एनर्जी, बेहतरीन टैलेंट पूल और एक ऐसा बड़ा पैमाना लेकर आते हैं, जिसका मुकाबला शायद ही कोई दूसरा देश कर सके।" इसे भी पढ़ें: France में Bharat Innovates का भव्य आगाज, PM Modi बोले- हमारी Startup क्रांति को मिला ग्लोबल मंचनए भारत में 2.3 लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स, इनोवेशन बना कल्चरपीयूष गोयल ने भारत की स्टार्टअप ताकत का लोहा मनवाते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले नए भारत में इनोवेशन अब सिर्फ एक काम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति बन चुका है। आज भारत में 2.3 लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स इस क्रांति को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फ्रांस के इस इवेंट में शामिल हुए भारत के 120 चैंपियन स्टार्टअप्स तो हमारी क्षमताओं की महज एक छोटी सी झलक हैं। इसे भी पढ़ें: Emmanuel Macron ने माना भारत का लोहा, बोले- Indian Startups अब दुनिया पर छाएंगेफ्रांसीसी दोस्तों को भारत में मेक इन इंडिया का न्योताकेंद्रीय मंत्री ने फ्रांसीसी कंपनियों और निवेशकों से इस मौके का पूरा फायदा उठाने की अपील की। उन्होंने कहा, "मैं अपने फ्रांसीसी पार्टनर्स से आग्रह करता हूं कि वे भारत के साथ मिलकर एक मजबूत और सार्थक पार्टनरशिप बनाएं। मैं अपने फ्रांसीसी दोस्तों को भारत आने, निवेश करने, डिजाइन करने, इनोवेशन करने और मैन्युफैक्चरिंग करने के लिए आमंत्रित करता हूं। वे भारत के इस बहुत बड़े घरेलू बाजार का फायदा उठाने के साथ-साथ यहां सामान बनाकर बाकी की पूरी दुनिया में भी एक्सपोर्ट कर सकते हैं।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    FIFA World Cup में Canada का मैच छोड़ा, गर्लफ्रेंड Katy Perry के लिए बुरी तरह ट्रोल हुए Justin Trudeau
    Next Article
    France में Bharat Innovates का भव्य आगाज, PM Modi बोले- हमारी Startup क्रांति को मिला ग्लोबल मंच

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment