Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Emmanuel Macron ने माना भारत का लोहा, बोले- Indian Startups अब दुनिया पर छाएंगे

    6 minutes ago

    1

    0

    फ्रांस के नीस शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मिलकर 'भारत इनोवेट्स' (Bharat Innovates) कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन किया। इस खास इवेंट में भारत, फ्रांस और दुनिया के कई अन्य देशों के बड़े-बड़े स्टार्टअप्स, इनोवेटर्स और वेंचर कैपिटल फंड्स एक मंच पर एक साथ आए हैं। इसका मकसद ग्लोबल लेवल पर नई तकनीकों और बिजनेस आइडियाज को मिलकर बढ़ावा देना है।राष्ट्रपति मैक्रों बोले- सवाल यह था कि भारत के साथ कौन पार्टनरशिप करेगाकार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। मैक्रों ने अपने भाषण में कहा, "आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीस में आपका स्वागत करना हमारे लिए बेहद सम्मान की बात है। कुछ महीने पहले, हमने मुंबई में मिलकर 'फ्रांस-भारत इनोवेशन वर्ष' की शुरुआत की थी। दुनिया में सवाल यह नहीं था कि क्या भारत इनोवेशन कर रहा है, बल्कि सवाल यह था कि भारत के साथ मिलकर इस पार्टनरशिप में कौन इनोवेशन करेगा।" इसे भी पढ़ें: France में Bharat Innovates का भव्य आगाज, PM Modi बोले- हमारी Startup क्रांति को मिला ग्लोबल मंचपीएम मोदी के नाम दर्ज हुए रिकॉर्ड पर दी बधाईराष्ट्रपति मैक्रों ने हाल ही में देश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी को विशेष बधाई दी। उन्होंने कहा, "आजादी के बाद से आप भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। यह एक बहुत लंबा सफर रहा है, जो आपके दृढ़ संकल्प, अटूट संकल्प और आपके देश की ताकत को दिखाता है। यह वाकई में एक शानदार और उल्लेखनीय उपलब्धि है; इसलिए हमारे बीच आपकी मौजूदगी पर हमें बहुत गर्व है।" इसे भी पढ़ें: Bharat Innovates in France: Piyush Goyal ने फ्रांस में गिनाईं न्यू इंडिया की उपलब्धियां, बोले- Innovation हमारी संस्कृति'चंद्रयान-3' की सफलता और भारत के स्पेस पावर की तारीफफ्रांस के राष्ट्रपति ने भारत की वैज्ञानिक ताकत का लोहा मानते हुए 'चंद्रयान-3' का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत आज रिसर्च और इनोवेशन के दम पर ग्लोबल इनोवेशन में सबसे आगे खड़ा है। अगर भारत की ताकत का कोई सबसे अच्छा उदाहरण देना हो, तो वह उसका स्पेस सेक्टर है। चंद्रयान-3 मिशन के साथ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की ऐतिहासिक उपलब्धि भारत ने रिकॉर्ड समय में हासिल की, जो पूरी दुनिया के सामने भारत की ताकत और उसकी इनोवेशन क्षमता की मिसाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    France में Bharat Innovates का भव्य आगाज, PM Modi बोले- हमारी Startup क्रांति को मिला ग्लोबल मंच
    Next Article
    Oman के पास भारतीय जहाज संकट में, 14 क्रू मेंबर्स की जिंदगी दांव पर, मदद को आगे आई US Navy

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment