Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले-90 दिन में 69 हजार शिक्षक भर्ती पूरी करेंगे:सरकार आई तो जातीय जनगणना कराएंगे; शिवपाल ने कहा- पीएम जनता को बेवकूफ बना रहे

    12 hours ago

    1

    0

    सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ में पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण को लेकर मचे बवाल पर कहा कि सत्ता में आने के 90 दिन के अंदर ही भर्ती प्रक्रिया पूरी करेंगे। कैंडिडेट्स की मदद करेंगे। उन्हें न्याय दिलाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार में आते ही जातीय जनगणना करके दिखा देंगे। दरअसल, 2019 में यूपी बेसिक शिक्षा परिषद ने 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती की परीक्षा करवाई थी। भर्ती में OBC कैटेगरी में टोटल 18,598 सीटें थीं, लेकिन OBC कैंडिडेट्स को सिर्फ 2,637 सीटें ही दी गईं। आरोप है कि इस भर्ती में बेसिक एजुकेशन रूल 1981 और रिजर्वेशन रूल 1994 का उल्लंघन किया गया है। आरक्षित वर्ग की सीटें दूसरों को दी गई हैं। हाईकोर्ट ने भी प्रक्रिया में आरक्षण लागू करने के तरीके पर सवाल उठाए थे। अखिलेश ने कहा कि OBC को 27% की जगह सिर्फ 3.86% ही रिजर्वेशन दिया गया। इसी तरह से SC कैंडिडेट्स को 21% की जगह 16.6% ही आरक्षण मिला। यानी पीडीए वर्ग के साथ 30% (20 हजार) सीटों का घोटाला हुआ। सबसे शर्मनाक बात तो यह है कि एसटी के 1133 पदों को तो खाली ही छोड़ दिया गया। अखिलेश का दावा: भर्ती में हुई 11514 पदों की लूट अखिलेश यादव ने पीडीए ऑडिट के पहले अंक की बुकलेट रिलीज करते हुए बताया कि 2019 से 2026 के बीच हुई 22 परीक्षाओं में 11514 से अधिक पदों की लूट की गई है। 69 हजार शिक्षक भर्ती में पीडीए वर्ग के 7933 पदों की लूट की गई। इसी तरह वन जीव रक्षक के 655 पदों में से 88 पदों, बांदा एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी के 15 पदों में से 5 पदों, एडेड जूनियर हाई स्कूल के हेड मास्टर के 253 पदों में 127 पद व सहायक अध्यापक के 1262 पदों में से 420 पद आरक्षण के अनुपात के हिसाब से नहीं दिए गए। अखिलेश यादव ने कुल 22 परीक्षाओं का डाटा साझा करते हुए बताया के कि ग्राम पंचायत अधिकारी के 232 पद, नेत्र परीक्षण अधिकारी के 47 पद, यूपीएसएसएससी कनिष्ठ लिपिक के 300 पद,प्रवर्तन कांस्टेबल के 34 पद, कोआपरेटिव बैंक लखीमपुर के 8 पद, आशु लिपिक के 37 पद, कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती के 434 पद, लेखपाल के 960 पदों पर आरक्षण के अनुसार नहीं भरे गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवपाल सिंह ने कहा- देश की अर्थव्यवस्था कहां जा रही है। भाजपा के लोग किस तरीके से सुबह-शाम झूठ और केवल झूठ बोलते हैं। पीएम या सीएम, जनता को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं। अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें- 1. सरकार पक्षपाती, जो पक्षपाती होता है, वो विश्वासघाती भी अखिलेश ने पीडीए ऑडिट रिपोर्ट पेश की। इसे उनकी रिसर्च टीम तैयार किया है। सपा प्रमुख ने कहा- अगर युवाओं को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़े, तो समझ लेना चाहिए कि सरकार पक्षपाती है। जो पक्षपाती होता है, वो विश्वासघाती भी होता है। पक्षपात अन्याय है। हक, अधिकार मारता है। आरक्षण ही संरक्षक है। आरक्षण समानता का उपाय और उपकरण दोनों है। 2. सबको बराबरी का अधिकार देने के लिए बुलडोजर चलाए सपा मुखिया ने कहा- अगर भाजपा सरकार को बुलडोजर का इस्तेमाल करना ही है तो वो गैर-बराबरी की ऊंची-नीची जमीन को समतल करने के लिए करें। सबको बराबरी का अधिकार दें। अब सवाल यह है कि आरक्षण को नकारने की असली वजह क्या है? उन्होंने कहा- पिछले 5000 साल से समाज में दो बड़े विभाजन हुए। एक तरफ वर्चस्ववादी लोग रहे हैं, दूसरी तरफ वंचित लोग। इनका अनुपात 5% बनाम 95% रहा। बाबा साहब ने इस भेदभाव और दुख को झेला था, इसलिए सदियों पुराने सामाजिक भेद को खत्म करने के लिए संविधान में आरक्षण की व्यवस्था की, जो 2014 तक सुचारू रूप से चली। 3. आरक्षण को खत्म करने की साजिश मुखर हो रही सपा प्रमुख ने कहा- 2014 के बाद जब पक्षपात, छलावे और जुमले वाली सरकार आई, तब जो लोग अंडर ग्राउंड रहते थे, वह ओवर ग्राउंड होने लगे। आरक्षण को खत्म करने की साजिश मुखर होने लगी। बात यह है कि भाजपा वो अंपायर है, जो सदियों से चली रही इस गैर-बराबरी की लड़ाई को जीतना चाहती है। उन्होंने कहा- ये रूल्स और फैसलों में भी बेइमानी कर रहे हैं। इनकी कोशिश कोर्ट रूपी थर्ड अंपायर को मैनेज करने की रहती है। भाजपा आरक्षण की उस सीढ़ी को खंडित कर देना चाहती है, जिसके सहारे वंचित ऊपर चढ़ना चाहते हैं। आरक्षण से ही लोकतंत्र को बचाया जा सकता है। 4. जीत की किसी रणनीति का खुलासा नहीं करूंगा अखिलेश ने मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण के बयान पर कहा- सबसे पहले हमारा काम है कि आबादी के हिसाब से हक और अधिकार मिले। महिला आरक्षण बिल पर भी हमने सरकार से सवाल किए थे, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। वोट लूट के सवाल पर कहा- मैं जीत की किसी रणनीति का खुलासा नहीं करूंगा। वरना, आप बीजेपी को जाकर बता दोगे। 5. सरकार न कमाने दे रही है, न खर्च करने दे रही सपा मुखिया ने कहा- मुख्यमंत्री को डॉलर से कोई लेना-देना नहीं है। डॉलर कहीं जाए। उन्हें बस रटा दिया गया है कि 1 ट्रिलियन डालर इकोनॉमी। हमारे देश की अर्थव्यवस्था नीचे जा रही है। अर्थव्यवस्था उस देश की अच्छी होती है, जहां लोग ज्यादा खर्च करते हैं। ये सरकार न कमाने दे रही है, न खर्च करने दे रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विदेश कोई नहीं जाएगा, अब हम विरोधी लोग हैं तो विरोध तो करेंगे ही। 6. बीजेपी का ग्राफ पीडीए और समाजवादी पार्टी नीचे ला रही अखिलेश ने कहा- भाजपा के लोग 2024 के चुनाव की चर्चा ही नहीं करते। बीजेपी का ग्राफ पीडीए और समाजवादी पार्टी नीचे ला रही है। समाजवादी पार्टी और पीडीए के लोगों का ग्राफ लगातार ऊपर होता जा रहा है। 2019, 2022 और 2024 के चुनाव में सपा का ग्राफ बढ़ा है। भाजपा का लगातार नीचे जा रहा है। हर बूथ पर पांच वोट भी बढ़वा ले जाएंगे तो बीजेपी का पता नहीं चलेगा। अब पढ़िए अखिलेश का X पर पोस्ट 2027 में ‘PDA सरकार’ बनाने के लिए हम यूपी की सभी 403 सीटों पर अपने कार्यकर्ताओं को पूरी तरह मुस्तैद रहने के लिए तैयार कर चुके हैं। हम चाहते हैं कि हमारे साथ एलायंस में जो भी चुनाव लड़े, उसे जीतने के लिए हमारी बूथ लेवल तक की मजबूत संगठनात्मक शक्ति का पूरा फायदा मिले। हमने हमेशा कहा है- बात ‘सीट’ की नहीं; ‘जीत’ की है। इस बार किसी दल की नहीं, एक ‘समुदाय’ की सरकार बनेगी, ये बात हम पहले ही कह चुके हैं। और उस समुदाय का नाम है ‘PDA’। इस ‘PDA’ समुदाय में देश के सभी समाजों की आबादी के वो 95% लोग शामिल हैं, जो ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ हैं। ’PDA’ का आंदोलन वर्चस्ववाद और भेदभाव के खिलाफ ‘नई आजादी का आंदोलन’ है, जिससे संविधान और आरक्षण बचा रहे। ‘PDA आंदोलन’ का लक्ष्य है- ‘सामाजिक न्याय का राज’ स्थापित करना। जिससे सभी समाजों के बीच समता का भाव और अवसरों की समानता का मौका सबको समान रूप से मिल सके। इससे संघर्ष के स्थान पर समाज में सौहार्द होगा, सौहार्द से शांति होगी और शांति से तरक्की होगी। तरक्की का समान वितरण होना संभव होगा। इससे सबके हिस्से खुशहाली आएगी और सब समृद्ध होंगे। इसी से हमारा देश मजबूत होगा। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- राहुल बोले-RSS के लोगों से कहें कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री गद्दार:रायबरेली में कहा- आर्थिक तूफान आने वाला है, मोदी कोरोना काल की तरह रोएंगे, कहेंगे- मेरी गलती नहीं राहुल गांधी ने रायबरेली में बुधवार को कहा, ‘जब RSS के कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे तो उनसे खुलकर कहिएगा कि आपका प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और संगठन गद्दार है। आपने हिंदुस्तान को बेचने का काम किया है।’ कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘अब आर्थिक तूफान आ रहा है। मोदी आपको बचा नहीं पाएंगे। याद रखना, जैसे कोविड और नोटबंदी के समय रोए थे, कहा था- मुझे फांसी पर लटका देना। वैसे ही टीवी पर फिर आएंगे। हाथ जोड़ेंगे। रोएंगे। कहेंगे- मेरी गलती नहीं है।' राहुल लोधवारी गांव में बहुजन स्वाभिमान सभा को संबोधित कर रहे थे। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में बिजली का तार कार पर गिरा, VIDEO:खड़ी स्विफ्ट में लगी आग, दमकल की टीम ने काबू पाया
    Next Article
    नवजोत सिंह सिद्धू बेटी संग पहुंचे वृंदावन:कात्यायनी देवी मंदिर में की पूजा, बोले- मन की शांति और सुकून के लिए आया हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment