Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में बिजली का तार कार पर गिरा, VIDEO:खड़ी स्विफ्ट में लगी आग, दमकल की टीम ने काबू पाया

    8 hours ago

    1

    0

    बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन इलाके में बुधवार दोपहर एक खड़ी स्विफ्ट कार पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे कार में आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तार गिरने के तुरंत बाद स्विफ्ट कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। इस घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई, क्योंकि यह शहर का एक व्यस्त इलाका है। देखें, 4 तस्वीरें… प्रतीक जैन के पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारियों ने तत्काल आग बुझाने वाले सिलेंडरों का उपयोग कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। उन्होंने बिजली विभाग को भी सूचित किया, जिसके बाद तार में आ रही बिजली बंद कर दी गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि, तब तक कार का काफी हिस्सा जलकर राख हो चुका था। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। यह इलाका हर समय लोगों की भीड़ से भरा रहता है, जिससे बड़े हादसे की आशंका थी। यह कार टेलीफोन कॉलोनी निवासी मौसम चौधरी पुत्र धर्मवीर सिंह की बताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काबा गाने वाली सायोनी घोष पर एक करोड़ का इनाम:यूपी भाजपा नेता ने की घोषणा; टीएमसी सांसद ने पीएम मोदी से पूछे तीखे सवाल
    Next Article
    अखिलेश बोले-90 दिन में 69 हजार शिक्षक भर्ती पूरी करेंगे:सरकार आई तो जातीय जनगणना कराएंगे; शिवपाल ने कहा- पीएम जनता को बेवकूफ बना रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment