Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले- भाजपा चुनाव से पहले नया एसआईआर कराएगी:जनता सावधान रहे; सपा सरकार बनी तो गरीब को फ्री इलाज और दवा देंगे

    1 hour ago

    1

    0

    सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा- मैं यूपी की जनता को सावधान करना चाहता हूं कि चुनाव से पहले भाजपा वाले नया एसआईआर (SIR) कराएंगे। इनसे सतर्क रहना होगा। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा मुखिया ने कहा- इस सरकार में चीनी महंगी हो गई है, पेट्रोल में मिलावट हो रही है और खाद की बोरियों से वजन चोरी किया जा रहा है। आम जनता की आमदनी नहीं बढ़ी। समाजवादी सरकार बनने पर हम 'दाम बांधो' नीति लागू करेंगे। सपा मुखिया ने ऐलान किया कि उनकी सरकार बनने पर अस्पताल आने वाले किसी भी गरीब से कोई कार्ड नहीं मांगा जाएगा। उसका इलाज और दवाइयां पूरी तरह मुफ्त होंगी। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने लोहिया संस्थान में यही व्यवस्था शुरू की थी। समाजवादी सरकार बनने पर गंभीर बीमारियों (जैसे कैंसर) का पूरा इलाज बिना किसी कार्ड के मुफ्त कराया जाएगा। अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें- 1. PDA को बदनाम करने के लिए नए-नए पैंतरे अपना रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा- हमें जानकारी मिली है कि भाजपा के लोग अपने यूट्यूबर्स को यहां भेज रहे हैं। इसलिए हमने सभी की व्यक्तिगत फोटो और प्रोफाइल निकाल ली है। देखिए, जमाना ऐसा ही आ गया है, क्या कर सकते हैं? हम सब जानते हैं कि भाजपा वाले बेईमान हैं और कोई भी साजिश रच सकते हैं। मुझे याद है कि हम नंदलाल निषाद को लेकर आए थे। जो व्यक्ति हस्ताक्षर करना तक नहीं जानता था, भाजपा ने उसके फर्जी दस्तखत करवाकर फॉर्म-7 भरवाया और वोट कटवाने का काम किया। जो वर्चस्ववादी, संकीर्ण सोच, नकारात्मक नजरिए और रूढ़िवादी-सामंतवादी लोग हैं, उन्हें PDA से भारी घबराहट है। PDA को बदनाम करने के लिए वे न जाने क्या-क्या पैंतरे अपना रहे हैं। आगामी चुनाव को लेकर PDA जितना गंभीर है, उतना कोई और नजर नहीं आ रहा। इसलिए विरोधी हमारी लड़ाई को दूसरी दिशा में भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। 2. मंदिरों में चोरी करने वाले अधर्मी गिरोह को हटाना पड़ेगा अखिलेश ने कहा- मंदिरों में चोरी करने वाले अधर्मी और धर्मद्रोही गिरोह को हटाए बिना जनता को सुविधाएं नहीं मिल सकतीं। न तानाशाही चलेगी और न ही 'जिसका दाना, उसका गाना' वाली नीति। मंदिर के बाहर बैठने वाले भिखारी भी चोरी नहीं करते। ये तो न जाने क्या-क्या कर रहे हैं। 3. स्वास्थ्य विभाग खुद वेंटिलेटर पर, उसे इलाज की जरूरत अखिलेश ने कहा- मुझे याद है, 15 अगस्त के दिन जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा था, तब एक मरीज मुझसे मिलने आया था। उसने बताया कि वह पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल में भर्ती हुआ था, लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही के कारण इलाज के दौरान उसे अपना हाथ गंवाना पड़ा। उसका हाथ काट दिया गया। भाजपा सरकार में स्वास्थ्य विभाग खुद वेंटिलेटर पर है और उसे ही इलाज की जरूरत है। मैं साफ कह देना चाहता हूं- न तानाशाही कभी चली है, न चलेगी। जनता जागरूक है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े देखिए- 16,000 की आबादी पर महज एक डॉक्टर है। सरकारी अस्पतालों में 41% डॉक्टरों के पद खाली हैं। नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ के 24,000 से ज्यादा पद रिक्त हैं। गोरखपुर एम्स (AIIMS) के लिए जमीन समाजवादी सरकार ने दी थी, वरना वह भी न बनता। आज यूपी के गरीबों को इलाज और दवाइयों पर सबसे ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। खुद मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) कम हो गए हैं। सोचिए बाकी प्रदेश का क्या हाल होगा? आगरा और प्रयागराज समेत पूरे यूपी में यही बदहाली है। 4. एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे हो गए उन्होंने कहा- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। मेंटेनेंस के नाम पर 1,200 करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन काम कुछ नहीं हुआ। केवल जेबें भरी गईं। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे और मुख्यमंत्री के जिले वाले 7,000 करोड़ रुपये के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का हाल भी देख लीजिए। 5. JPNIC समाजवादियों के लिए भावुक विषय सपा मुखिया ने कहा- JPNIC (जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) समाजवादियों के लिए भावुक विषय है। जयप्रकाश जी ने संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया था, जिससे देश में राजनीतिक बदलाव आया था। नेताजी और जॉर्ज फर्नांडिस साहब समेत कई वरिष्ठ समाजवादियों की मौजूदगी में इसका शिलान्यास हुआ था। यह लखनऊ और यूपी की एक ऐतिहासिक इमारत थी। लेकिन मौजूदा मुख्यमंत्री को इंफ्रास्ट्रक्चर या इंजीनियरिंग की कोई समझ ही नहीं है। JPNIC की 1,200 गाड़ियों की पार्किंग से ही इतना राजस्व मिल सकता था कि पूरी इमारत का खर्च निकल आता। लेकिन इस सरकार ने सब कुछ बेच दिया। प्लासियो मॉल, किसान बाजार और बस स्टैंड तक अपने स्वजातीय लोगों को बेच दिए और ठेके भी उन्हीं को दिए जा रहे हैं। -------------------------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक्टर चंद्रचूड़ की हवेली कब्जाई, चाची समेत 7 पर FIR:भाई बोले- फर्जी वसीयत बनवाकर प्रॉपर्टी हड़पी, अब पुलिस डील करेगी
    Next Article
    गोरखपुर में खेल दिवस मनाया:स्कूल में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित, छात्रों ने मेजर ध्यानचंद के किस्से सुने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment