Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले, एसपी–बीजेपी के बीच बायपोलर होगा चुनाव:असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है भाजपा, लखनऊ के पशुपालकों से की मुलाकात

    7 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि देशभर में सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन असल मुकाबला समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच ही होगा। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करना चाहती है। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश के अलग अलग जिलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जनता को असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है। वंदे मातरम् जैसे मुद्दे में लोगों को उलझाकर महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं को पीछे धकेलने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा, भाजपा जनता को उलझाना चाहती है। अखिलेश ने महंगाई पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार के राज में महंगाई लगातार बढ़ रही है। त्योहारों के मौके पर इसे और बढ़ा दिया गया है। अपने लोगों को मुनाफा दिलाने के लिए चीनी के दाम बढ़ा दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को जनता की चिंता नहीं, बल्कि उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाना है। उर्वरक चोरी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, पहले बोरी में खाद चोरी हो रही थी, अब पूरी बोरी ही गायब हो गई है। लखनऊ के बुद्धेश्वर इलाके में पशुपालकों के साथ हो रहे व्यवहार पर भी उन्होंने निशाना साधा। नगर निगम द्वारा 350 भैंसें जब्त करने और डेयरी संचालकों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा कि प्रशासन अपनी नाकामी छुपाने के लिए उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने सरकार से इस अन्याय को रोकने की मांग की। इसी मौके पर बुद्धेश्वर के डेयरी संचालकों ने अखिलेश से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं। अखिलेश ने पीड़ित पशुपालकों की हर संभव मदद का आश्वासन दिया। विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर एक्सप्रेस-वे सात हजार करोड़ रुपये में बनाया गया, लेकिन जगह-जगह उखड़ गया। गंगा एक्सप्रेस-वे ढह गया और लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे भी धंस गया। उन्होंने कहा कि ऐसी सड़कों से विकास के दावों पर सवाल खड़े होते हैं। शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शिक्षा व्यवस्था बर्बाद कर दी है। विद्यालयों की हालत खराब है। बच्चे को गर्म खाना मिलना चाहिए। समाजवादी पार्टी की सरकार में खरीदे गए बर्तन और दस साल पुराने गिलास आज भी इस्तेमाल हो रहे हैं। सरकार को बच्चों की शिक्षा और सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए। अखिलेश यादव ने राम मंदिर में हुई चोरी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मंदिर के बाहर पैसे मांगने वाले भी चोरी नहीं करते, लेकिन भाजपा वालों ने राम मंदिर में चोरी कर ली। जो प्रभु श्रीराम के धन की चोरी कर सकते हैं, वे चुनाव में बेईमानी के लिए किसी भी सीमा तक जा सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा की नीतियों और कार्यप्रणाली से परेशान है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी। आरक्षण को लेकर अखिलेश ने साफ कहा कि आरक्षण था, आरक्षण है और आरक्षण आगे भी रहेगा। सीटों के बंटवारे पर व्यंग्य करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा वाले अपनी सीटें तक नहीं बांट पा रहे थे, इसलिए उनकी सीटें उन्होंने बांट दीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP विधान परिषद की 16 समितियों का गठन:अनूप गुप्ता को संसदीय सद्भाव, विजय शिवहरे को मिलावट जांच समिति की जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट
    Next Article
    कानपुर सांसद ने पर्यटन अधिकारी को फटकारा:बोले- तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है, कार्रवाई कराऊंगा; नानाराव घाट के निर्माण में भ्रष्टाचार देख भड़के

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment