Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर सांसद ने पर्यटन अधिकारी को फटकारा:बोले- तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है, कार्रवाई कराऊंगा; नानाराव घाट के निर्माण में भ्रष्टाचार देख भड़के

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कैंट क्षेत्र स्थित नानाराव घाट (मेस्कर घाट) के सौंदर्यीकरण कार्य का सोमवार शाम सांसद रमेश अवस्थी और एमएलसी सलील विश्नोई ने लोकार्पण किया। पर्यटन विभाग की ओर से करीब 1 करोड़ रुपए की लागत से कराए गए काम का लोकार्पण करने के बाद सांसद ने घाट का निरीक्षण किया। महिला चेंजिंग रूम में गंदगी और निर्माण कार्य में खामियां देखकर वह भड़क गए। सांसद ने महिला चेंजिंग रूम में लगी टाइल्स की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मौके पर मौजूद ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि घटिया टाइल्स लगाई गई हैं और चेंजिंग रूम में गंदगी फैली हुई है। सांसद ने ठेकेदार से पूछा कि काम किस कंपनी ने किया है और किसके माध्यम से ठेका दिया गया। बाद में पर्यटन विभाग के अधिकारी के पहुंचने पर उसे भी फटकार लगाई। कहा कि इतने बेअंदाज हो गए हो, दिमाग खराब हो गए हैं तुम्हारे। आज यहां उद्धघाटन था। कोई पर्यटन विभाग का अधिकारी नहीं आया। यहां की व्यवस्था भी दुरूस्त नहीं की गई। यहां इतनी गंदगी है। जो निर्माण कार्य हुआ है। उसमें इतनी अनियमितता है। कोई देखने वाला नहीं है। भ्रष्टाचार फैला रखा है। जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। जेई से पूछा- ऐसे ठेकेदार से कैसे कराया काम? सांसद ने मौके पर मौजूद कैंटोनमेंट बोर्ड के जेई से भी काम की गुणवत्ता को लेकर सवाल किए। उन्होंने पूछा कि आखिर ऐसे ठेकेदार से काम कैसे कराया गया। जेई ने जवाब दिया कि वह अभी नए आए हैं। इस पर सांसद ने संबंधित कंपनी और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। पर्यटन विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा था सांसद रमेश अवस्थी ने लोकार्पण कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक मेस्कर घाट कानपुर से अंग्रेजों के खिलाफ हुई क्रांति से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थान है। इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम किया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य में अनियमितता और गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच के बाद होगी कार्रवाई सांसद ने कहा कि पूरे मामले जांच कराए जाने के लिए लिखा जाएगा। जांच और कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। जहां भी अनियमितता पाई जाएगी, संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि ऐतिहासिक स्थल के विकास के नाम पर घटिया निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले, एसपी–बीजेपी के बीच बायपोलर होगा चुनाव:असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है भाजपा, लखनऊ के पशुपालकों से की मुलाकात
    Next Article
    लखनऊ में डेढ़ घंटे बारिश, फ्लाईओवर के नीचे छिपे लोग:शहर के तिराहे-चौराहे जाम, इकाना में पानी भरने से मैच रुका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment