Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले- न्याय मांगने वालों पर बरसी लाठियां:मेरठ में पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों को पीटा, SSP ने जड़े थप्पड़

    21 hours ago

    1

    0

    मेरठ में बुधवार शाम 4ः30 बजे प्रदर्शन के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज और हिरासत मारपीट अब राजनीतिक मुद्दा बन गई है। घटना के बाद विपक्षी नेताओं ने सोशल मीडिया पर पुलिस और सरकार को घेरा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया। नेताओं ने पीड़ित परिवार के साथ संवेदनशील व्यवहार और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम होने से आम लोगों को परेशानी हुई थी। इसी वजह से लोगों को हटाने के लिए बल प्रयोग किया गया, जबकि विपक्ष इस कार्रवाई पर लगातार सवाल उठा रहा है। अब पढ़िए किसने क्या लिखा…. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने एक्स (पहले ट्विटर) मामले का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि भाजपा शासन में पुलिस अन्याय के नए-नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। मेरठ में दलित समुदाय की बेटी ललिता गौतम के लिए न्याय की मांग उठाने वाले पीड़ित परिवार और अन्य लोगों पर प्रशासन द्वारा की गई मारपीट और लाठीचार्ज बेहद निंदनीय है। जब राज्य नेतृत्व स्वयं मृतक की मां के प्रति खुलेआम असंवेदनशीलता का उदाहरण पेश कर रहा है, तो उनकी पुलिस से किसी भी तरह की उम्मीद करना व्यर्थ है। इसके साथ ही आसपा सुप्रीमो चंद्रशेखर रावण ने भी वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 15 मई 2026 को मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम का अपहरण कर निर्मम हत्या से जुड़े बाकी आरोपियों को जेल भेजने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजनों और समाज के लोगों पर लाठीचार्ज तथा न्याय की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जाना भाजपा सरकार की दलित विरोधी और दमनकारी कार्यशैली को दर्शाता है। मुख्यमंत्री जी, यदि पीड़ित परिवार इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता का आरोप लगा रहा है, तो उनकी मांगों को दबाने के बजाय पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराई जानी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई दोषी बचने न पाए और कोई निर्दोष फंसने न पाए। जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। मैं शीघ्र ही मेरठ पहुंचकर अपने इस परिवार से मुलाकात करूंगा। 'तानाशाही भाजपा सरकार का दलित विरोधी रूप' वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रहे मुकेश सिद्वार्थ के पुत्र हिमांशु सिद्वार्थ ने अपने फेसबुक पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि दलितों पर अत्याचार करते हुए मेरठ पुलिस कप्तान अविनाश पांडे। तानाशाही भाजपा सरकार का दलित विरोधी रूप। पूर्व विधायक योगेश वर्मा बोले- पुलिस द्वारा बल प्रयोग अत्यंत निंदनीय है मेरठ के बड़े दलित नेता और पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा- ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग अत्यंत निंदनीय है। यदि न्याय की मांग कर रहे परिजनों और समाज के लोगों को अपनी बात रखने के बजाय बल प्रयोग का सामना करना पड़े, तो यह चिंता का विषय है। हमारी मांग है कि ललिता गौतम हत्याकांड की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच हो, तत्काल कार्रवाई की जाए। लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध और अपनी बात रखने का अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए। न्याय और संवेदनशीलता के साथ इस पूरे मामले का समाधान होना चाहिए। वहीं आजाद अधिकार सेना ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि मेरठ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज एवं अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार के मामले में आजाद अधिकार सेना ने एसएसपी मेरठ के विरुद्ध पूरे प्रकरण की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए, घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल वीडियो एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखते हुए उनकी वैज्ञानिक जांच कराई जाए। यदि जांच में किसी भी अधिकारी अथवा पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी सिद्ध होती है तो उसके विरुद्ध कठोर विभागीय एवं विधिक कार्रवाई की जाए। साथ ही घायल एवं प्रभावित व्यक्तियों को उचित राहत प्रदान की जाए तथा ललिता गौतम हत्याकांड की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करते हुए शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ का एक लाख का इनामी योगेश भदौड़ा गिरफ्तार:हत्या और गैंगस्टर समेत 46 से मुकदमे दर्ज, अवैध हथियार और कारतूस बरामद
    Next Article
    कानपुर में होटल मैनेजर और टीचर ने किया सुसाइड:प्रेमिका से परेशान होकर ट्रेन के आगे कूदे, पत्नी से झगडे़ के बाद लगाया फंदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment