Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ का एक लाख का इनामी योगेश भदौड़ा गिरफ्तार:हत्या और गैंगस्टर समेत 46 से मुकदमे दर्ज, अवैध हथियार और कारतूस बरामद

    21 hours ago

    1

    0

    मेरठ के कुख्यात अपराधी और एक लाख रुपए के इनामी बदमाश योगेश मलिक उर्फ भदौड़ा को उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर पुलिस ने बुधवार को ऑपरेशन प्रहार के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के भदौड़ा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर डायल-112 पर सूचना मिली थी कि चैती मेला मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। सूचना पर कोतवाली आईटीआई पुलिस ने पुरानी चौकी चैती के पास स्थित एक खंडहर के निकट घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान योगेश मलिक उर्फ भदौड़ा (53) के रूप में हुई। गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज जांच में पता चला कि आरोपी उत्तर प्रदेश पुलिस का एक लाख रुपए का इनामी बदमाश है। वह सहारनपुर के गंगोह थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है। गंगोह पुलिस ने उस पर घोषित इनाम की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, योगेश मलिक का आपराधिक इतिहास तीन दशक से भी अधिक पुराना है। उसके खिलाफ मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, गाजियाबाद और सहारनपुर समेत कई जिलों में हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट सहित 46 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं। ऊधमसिंहनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों की जानकारी जुटाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ समन्वय कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शोभापुर में सड़कों पर जलभराव, छतों पर करंट का खतरा:वार्ड-12 का हाल, लोग बोले- अफसर नाप-जोख करते हैं पर काम नहीं होता
    Next Article
    अखिलेश बोले- न्याय मांगने वालों पर बरसी लाठियां:मेरठ में पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों को पीटा, SSP ने जड़े थप्पड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment