Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में होटल मैनेजर और टीचर ने किया सुसाइड:प्रेमिका से परेशान होकर ट्रेन के आगे कूदे, पत्नी से झगडे़ के बाद लगाया फंदा

    1 day ago

    1

    0

    कानपुर में अलग-अलग स्थानों पर बीते 24 घंटों में होटल मैनेजर और कोचिंग टीचर ने सुसाइड कर लिया। घटनाएं चकेरी और गुजैनी थानाक्षेत्रों में हुई। चकेरी में मंगलवार रात करीब 11 बजे जहां होटल मैनेजर ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। वहीं, गुजैनी में कोचिंग शिक्षक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। होटल मालिक और प्रेमिका पर प्रताड़ना का आरोप चकेरी के शिवकटरा निवासी सचिन तिवारी (25) रामादेवी स्थित एक होटल में मैनेजर थे। दो माह पूर्व ही उनकी पारुल से शादी हुई थी। परिवार में मां सुमन है, बहनोई मनीष दीक्षित ने बताया कि सोमवार को सचिन रोज की तरह होटल गए थे। रात में करीब 10 बजे घर लौटने के बाद खाना खाकर वह दोबारा होटल जाने की बात कहकर निकल गए फिर नहीं लौटे। परिजन काफी खोजबीन करने के बाद मंगलवार रात चकेरी थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें फोटो दिखाई, जिसके बाद उन्होंने पहचान की। पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर सचिन ने भाभा नगर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। परिजन ने होटल मालिक और पूर्व की महिला मित्र पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बेटी को डांटने पर पत्नी से हुआ था झगड़ा वहीं गुजैनी के जरौली फेज–दो निवासी धीरेंद्र कुमार शर्मा (38) अपनी कोचिंग चलाते थे। परिवार में पत्नी राधा एक बेटी और बेटा है। परिजनों ने बताया कि पत्नी राधा ने किसी बात को लेकर बेटी को डांट दिया, जिसे लेकर धीरेंद्र का विवाद हो गया और देर रात उन्होंने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजन सोकर उठे तो धीरेंद्र का शव फंदे पर लटकता मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले- न्याय मांगने वालों पर बरसी लाठियां:मेरठ में पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों को पीटा, SSP ने जड़े थप्पड़
    Next Article
    लखनऊ में 16 साल की लड़की जली:घर में जला रही थी दीपक, 80% जलने पर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment