Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बोलिविया में करेंसी भरा कार्गो प्लेन क्रैश, 15 की मौत:एयरफोर्स का हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट रनवे से फिसला, हाईवे पर बिखरे नोट और लाशें

    2 hours ago

    1

    0

    बोलिविया के एल आल्टो शहर में शनिवार सुबह (भारतीय समयानुसार) वायुसेना का हरक्यूलिस विमान क्रैश हो गया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हैं। विमान देश के सेंट्रल बैंक के नए बैंकनोट लेकर जा रहा था। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, खराब मौसम के बीच विमान लैंडिंग के बाद रनवे से फिसलकर पास की व्यस्त सड़क पर जा गिरा। जिस सड़क पर यह गिरा, वहां खड़ी 10 से 15 गाड़ियां भी इसके चपेट में आ गए और डैमेज हो गईं। एयरक्राफ्ट का मलबा, नोट, टूटी हुई कारें और लाशें सड़क पर बिखरी नजर आई। हादसे के बाद एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। हादसे की तस्वीरें… हादसे के बाद सड़क पर बिखरा नोट सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल दिखा। सड़क पर बैंक के नोट बिखरे नजर आए, जिन्हें उठाने के लिए लोग मौके पर जुट गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों को पानी की बौछार और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। हालांकि, इन वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद हुआ हादसे के बाद एल आल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। राष्ट्रीय एयरलाइन ने बयान जारी कर बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान उसके बेड़े का हिस्सा नहीं था। स्थानीय मीडिया में प्रसारित फुटेज में विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखा। बोलिविया का सेंट्रल बैंक आज इस घटना पर प्रेस ब्रीफिंग करने वाला है। हादसे के कारणों की आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में जारी है। प्रशासन ने मृतकों की पहचान और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीजल भरवाने के बाद भागने लगा थार सवार, सेल्समैन ने दौड़ाया तो उसकी गाड़ी को 5 KM तक घसीटा- VIDEO
    Next Article
    लखनऊ के पावर हाउस में करंट से झुलसा संविदा कर्मी:सिविल अस्पताल में कराया भर्ती, लाइन फॉल्ट दूर करने गया था

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment