Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश ने सपा छात्रसभा की नीली ड्रेस लॉन्च की:बोले- BJP रंगों से डरती है, भगवान से नहीं; दूसरी तरफ के लोग बहरूपिया

    22 minutes ago

    1

    0

    लखनऊ में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को अपनी स्टूडेंट विंग के लिए नई ड्रेस लॉन्च की। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- नीला रंग विचार के साथ बहुजन समाज के साथ तो रहा ही रहा, ब्लू कलर आइडियोलॉजी का भी है। नई पीढ़ी की नई सोच होती है। इसीलिए नई यूनिफॉर्म भी हो। उसी दिशा में यह नई यूनिफॉर्म इनको देकर छात्र सभा को छात्रों के बीच पहुंचाने का काम कर रही है। यूनिफॉर्म केवल यूनिफॉर्म नहीं रहती है। भाजपा के लोग अक्सर रंगों से डरते हैं, लेकिन भगवान से नहीं डरते। आइडियोलॉजी और समाजवादी मूल्यों को भी लेकर ये छात्र-नौजवानों के बीच में जाने का काम करेंगे। जब हम यूनिफॉर्म में आ जाते हैं, तो सारी गैर-बराबरी खत्म हो जाती है। एक यूनिफॉर्मिटी दिखाई देती है। यूनिफॉर्म, यूनिफॉर्मिटी लाती है। इस मौके पर बड़ी संख्या में सपा के फ्रंटल संगठन छात्र सभा के सदस्य मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने छात्र सभा के सदस्यों को चुनाव के लिए जुटने के निर्देश दिए। अखिलेश यादव की 5 बड़ी बातें पढ़िए… 1. BJP वाले रंगों से डरते हैं, भगवान से नहीं अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग अक्सर रंगों से डरते हैं, लेकिन भगवान से नहीं डरते। चढ़ावा और चंदा चोरी कर लेते हैं, इसलिए उन्हें भगवान से डरना चाहिए। रंगों से नहीं। किस रूप में जाकर उन्होंने चंदा चोरी किया होगा? जो चंदा चोरी कर रहा होगा, चढ़ावा चोरी कर रहा होगा, वह सबसे बड़ा बहरूपिया होगा। दूसरी तरफ के लोग बहरूपिया हैं। यही लोग सोशल मीडिया पर नेगेटिव कैंपेन चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग दावा करते हैं कि नेगेटिव कैंपेन चलाना उनका काम नहीं है। प्रयागराज का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यह हम सभी के लिए सबसे धार्मिक और पौराणिक स्थान है, जहां त्रिवेणी है। वहां विकास के नाम पर करीब एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन चोरी और डकैती हो गई। 2. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नई लड़ाई, पीछे नहीं हटेंगे आप दिल पर हाथ रखकर सब लोग बताइए, सोशल मीडिया पर जितना नेगेटिव कैंपेन है, यह कौन चला रहा है? भाजपा और भाजपा के लोग मिले हुए हैं। थोड़ा दाना मिल जाता है, वे लोग भी। ये डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नई लड़ाई है। इस लड़ाई से हम पीछे नहीं हटेंगे। ये छात्र सभा की ड्रेस है। दूसरे संगठन की ड्रेस नहीं बदली जाएगी। असीम अरुण के बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि खुशखबरी दे दूं, वो चुनाव हारेंगे। 2024 के चुनाव में हारे थे। 3. जन्माष्टमी नहीं मनाने दी, सामान सड़क पर फेंका जन्माष्टमी को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि यह त्योहार दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है। कुछ जगहों पर जन्माष्टमी नहीं मनाने दी गई। सामान सड़क पर फेंक दिया गया। जगन्नाथ यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उसमें वहां के अंग्रेज लोग भी शामिल थे। अखिलेश ने सरकार पर महंगाई, बिजली और जलभराव को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जगह-जगह जाम और पानी भरने की समस्या है। जहां-जहां बीजेपी है, वहां-वहां पानी भर जाता है। 4.सपा सरकार आई तो AI का कानून-व्यवस्था में होगा इस्तेमाल AI का इकोसिस्टम बनाने के लिए काम होना चाहिए। AI का कानून-व्यवस्था में भी बहुत इस्तेमाल हो सकता है। समाजवादी पार्टी की सरकार ने डायल-100 सिस्टम दिया था। यूपी में इंटरनेट के लिए केबल बनाने में समाजवादी पार्टी की सरकार ने निवेश किया था। गांव-गांव तक केबल पहुंचाई गई, उसी का परिणाम है कि आज अच्छा इंटरनेट मिल रहा है। सपा सरकार आने पर हजरतगंज में फिर से फ्री Wi-Fi की सुविधा दी जाएगी। एंबुलेंस व्यवस्था को लेकर अखिलेश ने कहा कि आज एंबुलेंस नहीं मिल रही है। आगरा में मां जाए और बच्चे की मौत हो जाए, वह भी उस जिले में जो इंटरनेशनल शहर आगरा है। 5. बोले- जहां-जहां BJP, वहां-वहां पानी अखिलेश ने सरकार पर महंगाई, रोजगार, निवेश और बिजली व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार के पास महंगाई रोकने और नौकरी देने की कोई व्यवस्था नहीं है। निवेश कितना आएगा और कितना आया है, इसका भी कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि बिजली महंगी हो रही है, लेकिन सरकार बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं कर पा रही है। क्योटो जैसे शहर में पानी भरने और जाम लगने के साथ-साथ नदियों की सफाई नहीं हो पा रही है, जबकि वहां करीब एक लाख करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। ……………………………………
    Click here to Read more
    Prev Article
    पद्मश्री प्रो. टीके लाहिड़ी की भतीजी ने दोबारा किया मेल:सुरक्षा और इलाज के लिए जताई चिंता, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट
    Next Article
    गोंडा में कजरी तीज मेले की तैयारियां शुरू:सरयू घाट पर बन रही सीढ़ियां, एप्रोच मार्ग की हो रही मरम्मत; 12 लाख कांवड़ियों की भीड़ जुटेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment