Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'अखिलेश ने तलाक दिया, हमने कबूल, कबूल, कबूल बोला':मंत्री राजभर बोले- सपा डूबती नैया, जिसके मरना है, वहां जाए

    1 day ago

    3

    0

    अखिलेश यादव ने हमको तलाक दे दिया। हमने कबूल भी कर लिया है। तीन बार कबूल, कबूल, कबूल बोल दिया। अब क्यों चिल्ला रहे हैं? सपा डूबती नैया है, जिसके मरना है, वहां जाए। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए ये बातें कहीं। दरअसल, अखिलेश ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से कहा था- राजभर को आप ले आइए, हम ले लेंगे। हम इंतजार कर रहे हैं। सपा के वोट से जीते हैं, दोबारा खुद कैसे जीतेंगे? राजभर बोले- सपा में मुसलमान गुलाम बनकर हैं राजभर ने कहा- सपा में कार्यकर्ताओं की कहां कदर है? किसी नेता की कदर है? वहां गुलाम बनकर मुसलमान हैं। वहां गुलाम बनकर अति पिछड़ा है। वहां तो परिवार, अपराधियों और पूंजीपतियों का बोलबाला है। जो PDA कल तक चिल्लाते थे- पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक। अब तो परिवार और धनराज परिमल नथवानी आ गए, दौलतमंद हैं। अभी खोजा जा रहा है कि कोई अपराधी मिल जाए तो PDA बना दें। मायावती भी अखिलेश पर भड़कीं, PDA सिर्फ छलावा, टिकट परिवार और सेठों को बसपा प्रमुख मायावती ने धनराज परिमल नाथवानी को टिकट देने पर अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने शुक्रवार सुबह X पर पोस्ट किया। कहा- सपा का पीडीए और समाजवाद ढोंग है। अखिलेश ने राज्यसभा चुनाव में अपने रिश्तेदार रामगोपाल यादव को उतारा है। दूसरे उम्मीदवार धनराज परिमल नाथवानी हैं, जो बड़े उद्योग घराने से हैं। तीसरा उम्मीदवार सिर्फ फेस सेविंग के लिए है। सपा को वोट पीडीए का चाहिए, लेकिन सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों को बनाना है। यही सपा का दोहरा चरित्र है। गरीब, दलित, आदिवासी, अति-पिछड़े, मुस्लिम और अल्पसंख्यक समाज चुनाव से पहले सचेत हो जाए। उनका हित सिर्फ अंबेडकरवादी बीएसपी में सुरक्षित है, बाकी सब छलावा है। धनराज परिमल नथवानी के बारे में जानिए, जिन्हें अखिलेश ने टिकट दिया ------------------ ये खबर भी पढ़ें- 'सरकार बनने पर लोकतंत्र सेनानियों को 51 हजार पेंशन देंगे':अखिलेश यादव का ऐलान; PM बनने के सवाल पर कहा- आपस में झगड़ा मत कराओ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार आने पर इन सेनानियों की सम्मान राशि बढ़ाकर 51 हजार रुपए महीना की जाएगी। साथ ही मुफ्त इलाज भी कराया जाएगा। स्वतंत्रता सेनानियों की तरह ही लोकतंत्र सेनानियों को भी अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुतिन बोले- मोदी हमेशा यूक्रेन युद्ध पर बात करते हैं:उनके पास जंग खत्म करने के अच्छे सुझाव; 5 मौकों पर PM ने यह मुद्दा उठाया
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:नगीना सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ गैर जमानती वारंट, 8 साल पहले युवक को थप्पड़ मारा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment