Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश-प्रियंका ने संसद के बाहर दानपेटी रखी:नारे लगाए- चंदा किसने लूटा है? भाजपा का पलटवार- इन्हें सिर्फ चिल्लाना आता है

    19 hours ago

    1

    0

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी सांसदों के साथ संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी अखिलेश के साथ नजर आईं। विपक्षी सांसदों ने 'दूध का दूध और पानी का पानी' लिखे पोस्टर लहराए। बारिश के बीच सपा सांसद संसद परिसर में एक दानपेटी रखकर प्रदर्शन कर रहे थे। फूल-माला से सजी इस दानपेटी पर ताला लगा हुआ था। उस पर 'लापता' की पर्ची चिपकी थी। नीचे लगे पोस्टर पर लिखा था- सरकार को बताना होगा कि मंदिर का चढ़ावा आखिर कहां गया। प्रदर्शन के दौरान सपा सांसद डिंपल यादव ने दानपेटी में पैसे डाले। जब वह वापस लौटने लगीं, तो फिरोजाबाद से सपा सांसद अक्षय यादव ने कहा- इसे बचा के रखना पड़ेगा, कहीं ये पैसे बीजेपी वाले छीन के न ले जाएं। इसके बाद कांग्रेस सांसद भी प्रदर्शन में शामिल हो गए। 'चंदा किसने लूटा है?' लिखे पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। इधर, एनडीए (NDA) सांसदों ने भी विपक्ष के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। भाजपा सांसद हाथों में पोस्टर लेकर पहुंचे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर दिल्ली में 'जेन-जी' प्रदर्शन के मुद्दे पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया। साथ ही, झारखंड में सोमवार को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए। भाजपा सांसद अरुण गोविल ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा- अब जब हम जवाब देने के लिए आ गए हैं, तो ये लोग चर्चा नहीं चाहते हैं। विपक्ष इतना गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार कर रहा है, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। इस बार का विपक्ष बेहद गैर-जिम्मेदार है; ये किसी भी मुद्दे पर चर्चा नहीं चाहते, इन्हें सिर्फ हंगामा करना आता है। प्रदर्शन की 2 तस्वीरें- संसद के यूपी के सांसदों की पल-पल की एक्टिविटी जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्यपाल बोलीं-बेटियां आगे बढ़ीं, बेटे क्या कर रहे:आजमगढ़ की सुहेलदेव यूनिवर्सिटी में टॉपर्स को सम्मानित किया
    Next Article
    टीचर की 6 साल की बेटी के सामने पीट-पीटकर हत्या:स्कूल से लौटते वक्त स्कूटी को टक्कर मारकर गिराया, डंडों से पीटा, सिर पर पत्थर मारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment