Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीचर की 6 साल की बेटी के सामने पीट-पीटकर हत्या:स्कूल से लौटते वक्त स्कूटी को टक्कर मारकर गिराया, डंडों से पीटा, सिर पर पत्थर मारे

    18 hours ago

    1

    0

    यूपी के ललितपुर में इंटर कॉलेज के टीचर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। टीचर स्कूल से 6 साल की बेटी के साथ लौट रहे थे। आरोपियों ने पिकअप से उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टीचर और उनकी बेटी सड़क पर गिर पड़े। टीचर बेटी को उठाने के लिए आगे बढ़े, तभी आरोपियों ने डंडे से ताबड़तोड़ वार किए और सिर पर पत्थर पटक दिया। टीचर को मरा समझकर आरोपी भाग गए। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान टीचर की मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर 3 बजे कचनौंदा थाना क्षेत्र की है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि टीचर के जीजा के घरवालों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, टीचर के जीजा ने ससुराल में कुएं में कूदकर सुसाइड कर लिया था। इसके बाद से ही उनके घरवाले टीचर से रंजिश रखते थे। अभय लोधी (30) प्राइवेट इंटर कॉलेज में टीचर थे। अभय की शादी सात साल पहले रजनी (27) नाम की लड़की से हुई थी। दोनों की 6 साल की बेटी भाग्यश्री है। 2 तस्वीरें देखिए- पत्नी बोली- आरोपियों ने बेटी को भी पीटा अभय लोधी झरकौन गांव के रहने वाले थे। उनकी पत्नी रजनी ने बताया कि सोमवार को अभय स्कूल में पढ़ाने के बाद 3 बजे बेटी भाग्यश्री के साथ स्कूटी से घर आ रहे थे। इसी बीच रास्ते में गढ़ाघाट पेट्रोल पंप के पास एक पिकअप ने उनकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अभय की स्कूटी बेकाबू होकर गिर गई। पिता-बेटी दोनों सड़क पर गिर गए। इसके बाद आरोपियों ने पति की बेरहमी से पिटाई की। बेटी भाग्यश्री ने जब चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो आरोपियों ने उसे भी मारा। आसपास के लोगों ने देखा तो मौके पर पहुंचे। इतने में आरोपी वहां से भाग गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभय और बेटी को जिला अस्पताल भिजवाया। अभय की हालत गंभीर होते देख डॉक्टर ने उन्हें झांसी रेफर कर दिया। सोमवार-मंगलवार की रात एक बजे अभय की इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटी का ललितपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। ‘पति से रंजिश रखते थे उनके जीजा के घरवाले’ पत्नी ने बताया- पति की बहन मनीषा की शादी सेराई के रहने वाले रामकुमार से 2022 में हुई थी। मनीषा और उसका पति दोनों हम लोगों के साथ ललितपुर में रहते थे। 10 अप्रैल 2023 को रामकुमार शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद घर से निकले थे। उन्होंने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद रामकुमार के भाई ने पति और मुझ पर हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में भी आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद से ही रामकुमार के घर वाले अभय से रंजिश रखते थे। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि- घायल अभय सिंह की झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। जांच में सामने आया कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। अभय सिंह के साथ उनके जीजा के परिवार वालों ने मारपीट की। 6 नामजद लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- मां बोलीं-जिसके लिए पिता से लड़ी, उसी ने हत्या की:बेटी दामाद को बहुत प्यार करती थी; फतेहपुर में सरकारी टीचर ने गड़ासे से काटा था ‘9 साल पहले बेटी ने पिता से लड़कर जिस लड़के से शादी की थी, उसी ने उसकी जान ले ली। हमने भी बेटी की खुशी के लिए हां कर दिया था। क्या पता था कि वो हत्यारा निकलेगा? मेरी बेटी दिलीप को बहुत प्यार करती थी। शादी के बाद वो एक दिन भी मेरे पास आकर नहीं रुकी। मेरी बेटी की मौत के बदले तीनों हत्यारे भाइयों को फांसी की सजा दी जाए।’यह कहना है सरकारी टीचर दिलीप कुमार यादव की सास का, जिसने अपनी पत्नी शालिनी की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश-प्रियंका ने संसद के बाहर दानपेटी रखी:नारे लगाए- चंदा किसने लूटा है? भाजपा का पलटवार- इन्हें सिर्फ चिल्लाना आता है
    Next Article
    मायावती बोलीं–आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रहा RSS:छात्रों के आंदोलन को कांग्रेस-सपा ने हाईजैक किया, अब रांची में BJP वही कर रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment