Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश यादव की बेटी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट:कोर्ट के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

    1 hour ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई गौतमबुद्धनगर जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी बोड़ाकी की याचिका पर न्यायालय के आदेश के बाद की गई है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मनोज भाटी ने न्यायालय में दायर प्रार्थना पत्र में बताया कि अखिलेश यादव की पुत्री की कथित आपत्तिजनक फोटो 'इंडियन स्टोरी' नामक एक सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट की गई थी। आरोप है कि इस पोस्ट के माध्यम से परिवार की छवि धूमिल करने और सामाजिक रूप से बदनाम करने का प्रयास किया गया। याचिका में कहा गया है कि उक्त पोस्ट पर 100 से अधिक आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, जिससे पीड़िता और मुलायम सिंह यादव के परिवार को मानसिक आघात पहुंचा तथा उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई। इस कृत्य को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 151, 356, 356 (3), 354-सी और आईटी एक्ट की धारा 66-ई तथा 67 के तहत दंडनीय अपराध बताया गया है। अधिवक्ता मनोज भाटी के अनुसार, इस मामले में 30 दिसंबर 2025 को थाना सूरजपुर में लिखित तहरीर दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 1 जनवरी 2026 को पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) को भी रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी गई थी, फिर भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके उपरांत उन्होंने न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गौतमबुद्धनगर की शरण ली। न्यायालय ने थाना सूरजपुर को रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इन निर्देशों के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में शॉर्ट सर्किट से कॉम्प्लेक्स में लगी आग:मेडिकल स्टोर से फैली, दमकल कर्मियों ने पाया काबू, लाखों का नुकसान
    Next Article
    IT के पास बाइक सवार की गर्दन में फंसा मांझा:राहगीर महिला ने हाथ और युवक ने रुमाल से रोका खून, बड़ा हादसा टला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment