Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश यादव कल बदायूं पहुंचेंगे:पूर्व मंत्री ओमकार सिंह की तेरहवीं में होंगे शामिल, 45 मिनट रुकेंगे

    4 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव गुरुवार को बदायूं पहुंचेंगे। वह यहां दहगवां चौराहे पर स्थित राव फार्म में पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव की श्रद्धांजलि सभा और तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होंगे। पूर्व मंत्री के बेटे और सहसवान विधायक ब्रजेश यादव इस कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भीड़ जुटने की उम्मीद है। सपा सांसद आदित्य यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा, सपा नेता शिवपाल सिंह यादव और आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव के भी कार्यक्रम में पहुंचने की अटकलें हैं। सहसवान से पांच बार विधायक रह चुके पूर्व राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव का 9 जुलाई को निधन हो गया था। उनके बेटे ब्रजेश यादव वर्तमान में सहसवान से सपा विधायक हैं। पूर्व मंत्री का तेरहवीं संस्कार और श्रद्धांजलि सभा गुरुवार को दहगवां में आयोजित की जाएगी। सपा मुखिया के निजी सचिव गंगाराम ने अखिलेश यादव का कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार, अखिलेश यादव पूर्वाह्न 11 बजे लखनऊ स्थित अपने आवास से स्टाफ कार द्वारा रवाना होंगे। वह दोपहर 2 बजे दहगवां पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लेंगे और 2:45 बजे वहां से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। उन्हें शाम 5:45 बजे तक लखनऊ पहुंचने की उम्मीद है। निजी सचिव ने एडीजी सुरक्षा को भी कार्यक्रम की जानकारी साझा की है और अखिलेश यादव की सुरक्षा व्यवस्था प्रोटोकॉल के अनुसार मुहैया कराने का अनुरोध किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट जजों के खिलाफ परमादेश को मंजूरी नहीं:जजों को समय से बैठने के फुलकोर्ट प्रस्ताव की याचिका खारिज
    Next Article
    हरदोई में कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:जिले को दो जोन, सात सेक्टर में बांटा; राजघाट पर रहेगी विशेष निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment