Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:जिले को दो जोन, सात सेक्टर में बांटा; राजघाट पर रहेगी विशेष निगरानी

    5 hours ago

    1

    0

    हरदोई पुलिस और जिला प्रशासन ने सावन माह और कांवड़ यात्रा के लिए व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पिछले एक माह से जिला प्रशासन, पुलिस, कांवड़ संघों, मंदिर समितियों, डीजे संचालकों और धर्मगुरुओं के साथ लगातार बैठकें की गई हैं। इन बैठकों के माध्यम से सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। एसपी मीणा के अनुसार, पूरे जिले को दो जोन और सात सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में एडिशनल एसपी, क्षेत्राधिकारी और मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों को तैनात किया गया है। कांवड़ मार्ग के सभी ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। राजघाट पर विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिनमें अस्थायी पुलिस चौकी, बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, मेडिकल कैंप, गोताखोरों की तैनाती और दिशा-सूचक साइनेज शामिल हैं। बिजली के लटकते तारों को दुरुस्त कराया गया है और ट्रांसफॉर्मरों की बैरिकेडिंग की गई है। सड़क किनारे उगी झाड़ियों की भी सफाई कराई गई है। सर्पदंश जैसी घटनाओं की आशंका कम करने के लिए प्रत्येक सोमवार से पहले पूरे कांवड़ मार्ग पर दवा का छिड़काव कराया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रमुख मंदिरों और कांवड़ शिविरों में सीसीटीवी कैमरे, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली (पीए सिस्टम) और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। डीजे संचालकों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वाहन सहित डीजे की कुल ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होगी, निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करना होगा और आपत्तिजनक गीत बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर स्थित मीट और शराब की दुकानों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन का मुख्य लक्ष्य सावन माह और कांवड़ यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है, जिसके लिए हर स्तर पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव कल बदायूं पहुंचेंगे:पूर्व मंत्री ओमकार सिंह की तेरहवीं में होंगे शामिल, 45 मिनट रुकेंगे
    Next Article
    जालौन के उरई आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया:हवन-पूजन, संकीर्तन यात्रा और भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment