Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में 'हनीट्रैप' वाली डांसर:शादी में नाचने आई युवती दूल्हे को लेकर फरार, परिजन का आरोप- 'कत्ल भी कर चुकी है'

    4 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ से हनीट्रैप करने वाली महिला डांसर का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी में बुलाई गई डांसर ने दूल्हे को अपने जाल में फंसाया और एक महीने बाद उसे लेकर फरार हो गई। पीड़ित दूल्हन और परिजन ने यह आरोप भी लगाया कि नाचने वाली महिला शातिर अपराधी है और हत्या के मामले में जेल भी जा चुकी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी गांधीपार्क का कहना है कि ऐसा कोई भी मामला अभी संज्ञान में नहीं है। वायरल वीडियो के आधार पर परिजन से बात की जाएगी। अगर कोई तहरीर आती है तो इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अब पूरा मामला विस्तार से समझिए… ​शादी के जश्न में पड़ा 'हनीट्रैप' का साया ​मामला थाना गांधी पार्क क्षेत्र के सराय इंतजाम अली का है। पीड़ित दुल्हन गुलिस्ता बेगम ने बताया कि 3 दिसंबर 2025 उसका निकाह मोहम्मद विलाल के साथ हुआ था। दो दिन बाद ही ननद की शादी थी। अगले दिन यानी 4 दिसंबर को ननद के संगीत कार्यक्रम (मंढ़े) में में डांस करने के लिए सोनी उर्फ शबनम निवासी नींवरी मोड, थाना रोरावर को बुलाया गया था। ​गुलिस्ता का आरोप है कि नाच-गाने के दौरान सोनी ने विलाल का नंबर ले लिया। इस तरह पति विलाल और सोनी की बातचीत शुरू हो गई। पति मेरे साथ साथ झगड़ा करते थे। एक दिन उनका फोन चेक किया तो पता चला कि वो सोनी के साथ बात करते हैं। ​नशीली चाय और ब्लैकमेलिंग का खेल ​गुलिस्ता का आरोप है कि कुछ दिन बाद सोनी ने विलाल को अपने घर बुलाया और चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। परिजन का कहना है कि 9 जनवरी, 2026 को आरोपी महिला ने नशे की हालत में विलाल का अंगूठा लगवाकर एक फर्जी निकाहनामा तैयार कर लिया। इसकी जानकारी पर जब परिवार ने विरोध किया, तो आरोपी महिला ने विलाल को 'सोने के अंडे देने वाली मुर्गी' बताते हुए उसे छोड़ने के बदले 10 लाख रुपए की मांग की। ‘कब्रिस्तान में मिली थी प्रेमी की लाश’ विलाल के पिता सादिक अली और भाभी सोनम ने बताया कि आरोपी सोनी पहले भी कई लड़कों को फंसा चुकी है। उसने शाहजमाल इलाके में एक युवक की हत्या करवाई थी, जिसकी लाश कब्रिस्तान में दबी मिली थी। वह जेल भी जा चुकी है। परिजन को डर है कि वह विलाल की भी हत्या कर सकती है। ​जयपुर के होटल से वीडियो आया सामने परिजन का कहना है कि विलाल फिलहाल लापता है। 11 फरवरी की शाम का एक वीडियो सामने आया, जिसमें विलाल और आरोपी सोनी जयपुर के किसी होटल में नजर आ रहे हैं। विलाल की पत्नी गुलिस्ता ने बताया कि उसके पति ने आत्महत्या का प्रयास भी किया था और वह मानसिक रूप से महिला के दबाव में हैं। थाना प्रभारी गांधीपार्क का कहना है कि ऐसा कोई भी मामला अभी संज्ञान में नहीं है। वायरल वीडियो के आधार पर परिजन से बात की जाएगी। अगर कोई तहरीर आती है तो इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ​
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में भागवत कथा के दौरान हर्ष फायरिंग, VIDEO:पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दर्ज किया मुकदमा, बंदूक और कारतूस बरामद
    Next Article
    अंबेडकरनगर में भाजयुमो ने राहुल गांधी का पुतला फूंका:कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एआई समिट में कथित अभद्रता पर विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment