Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में क्षत्रिय समाज का सामूहिक शस्त्र पूजन:कुंवर नरेंद्र सिंह बोले- टांग खींचने के बजाय एक-दूसरे का हाथ पकड़कर आगे बढ़ें

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा में विजयदशमी पर आयोजित सामूहिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज की एकजुटता, शिक्षा और युवाओं को सही दिशा देने पर जोर दिया गया। तीन बार के पूर्व सांसद कुंवर नरेंद्र सिंह ने कहा कि समाज को शैक्षिक, सामाजिक, व्यापारिक और राजनीतिक क्षेत्रों में आगे बढ़ाना है तो एक-दूसरे की टांग खींचने के बजाय हाथ पकड़कर आगे बढ़ना होगा। समाज की तरक्की आपसी सहयोग और एकजुटता से ही संभव है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षत्रिय और हिंदू संगठनों के पदाधिकारी एक मंच पर जुटे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद अतिथियों और संगठन के पदाधिकारियों ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया। वक्ताओं ने कहा कि विजयदशमी सत्य की असत्य पर और धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक है। शस्त्र पूजन शौर्य, आत्मरक्षा, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देता है। युवाओं को शिक्षा और रोजगार से जोड़ने पर जोर स्नातक विधान परिषद सदस्य डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने युवाओं से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और समाजहित के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। उन्होंने 23 अक्टूबर को होने वाले विधान परिषद मतदान का जिक्र करते हुए अपने पक्ष में मतदान कर विजयी बनाने का आग्रह भी किया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने कहा कि युवाओं को शिक्षा, रोजगार, संस्कार और खेलों से जोड़ने के लिए प्रयास करने चाहिए। कमल प्रताप सिंह ने शस्त्र पूजन को शौर्य, आत्मरक्षा और राष्ट्रसेवा के संकल्प का प्रतीक बताया। विवेक चौहान ने कहा कि क्षत्रिय समाज हमेशा गरीबों और असहायों की मदद करता रहा है। अब समाज को एकजुट होकर अपनी वोट की ताकत भी पहचाननी होगी। युवाओं में नशे की प्रवृत्ति पर जताई चिंता अखिलेश तोमर ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। उन्होंने इसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करने की जरूरत बताई। वीरेश प्रधान ने कहा कि सभी क्षत्रिय संगठनों का एक मंच पर आना सामाजिक एकता और आपसी समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। समाज की ताकत उसकी एकजुटता, संस्कार और सेवा भावना में है। दीपेंद्र सिंह और स्नेहलता चौहान ने भी विजयदशमी के महत्व, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और नई पीढ़ी को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। वक्ताओं ने आपसी मतभेद भुलाकर समाजहित और राष्ट्रहित में मिलकर काम करने का आह्वान किया। कई संगठनों के पदाधिकारी हुए शामिल कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, करणी सेना, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना और करणी सेना भारत समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक अरविंद राना ने अतिथियों का आभार जताया, जबकि संचालन गोवेंद्र सिंह चौहान ने किया। इस दौरान समाजसेवी अनिल सिंह, एडवोकेट सतीश सिंह, धीरेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, एडवोकेट राजेश चौहान, उपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिसौदिया, नागेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष कौशल सिंह, मीरा जादौन, अनीता सिंह, रेखा राजपूत, जलज सिंह, ठाकुर अमित सिंह, वीरेंद्र सिंह, ईश्वर सिंह, कृपाल सिंह और धीरू सिंह सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेब से 50 हजार चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:श्रावस्ती में 34 हजार नकद, पर्स और बाइक बरामद; एक आरोपी पर 5 जिले में केस
    Next Article
    हापुड़ में दंगल के दौरान महिला पहलवानों को जागरूक किया:एसपी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, मिशन शक्ति के तहत सुरक्षा जानकारी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment