Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेब से 50 हजार चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:श्रावस्ती में 34 हजार नकद, पर्स और बाइक बरामद; एक आरोपी पर 5 जिले में केस

    1 hour ago

    1

    0

    श्रावस्ती में पुलिस ने जेब से 50 हजार रुपये चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 34 हजार रुपये नकद, पर्स, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड और वारदात में इस्तेमाल टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में एक के खिलाफ पांच जिलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। कोतवाली भिनगा क्षेत्र के लक्ष्मनपुर बाजार निवासी बुद्धू उर्फ रफातुल्ला ने 15 अक्टूबर 2026 को पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति पर जेब से 50 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। मामला भिनगा कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुरेश कुमार साहनी की टीम ने 20 अक्टूबर की रात करीब 12:45 बजे लालपुर-अयोध्या मार्ग पर ग्राम गढ़ी के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान बलरामपुर जिले के ललिया थाना क्षेत्र के मथुरा बाजार निवासी अशोक कुमार मिश्रा उर्फ पंडित पुत्र राजेश्वरी प्रसाद मिश्रा और हरिश्चन्द पटवा पुत्र छोटेलाल पटवा के रूप में हुई है। तलाशी में 34 हजार रुपये नकद, एक पर्स, वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड बरामद हुए। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल (यूपी 47 एस 2867) भी बरामद की गई। आरोपी के पांच जिलों में खिलाफ मामले दर्ज हैं पुलिस के अनुसार, अशोक कुमार मिश्रा उर्फ पंडित के खिलाफ श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, गोंडा और अयोध्या में चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न मामलों का आपराधिक इतिहास दर्ज है। वहीं, दूसरे आरोपी हरिश्चन्द पटवा के खिलाफ बलरामपुर जिले के ललिया थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(2) और 317(4) की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निर्वाचन आयोग के अभियान में सहभागिता:परीक्षितगढ़ में मुदब्बिर अली ने नए मतदाताओं को किया जागरूक
    Next Article
    अलीगढ़ में क्षत्रिय समाज का सामूहिक शस्त्र पूजन:कुंवर नरेंद्र सिंह बोले- टांग खींचने के बजाय एक-दूसरे का हाथ पकड़कर आगे बढ़ें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment