Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में पुलिस सख्स, फिर भी झलके जाम:लोगों ने उड़ाया अबीर-गुलाल, बांटे शराब के पैग; सड़कों पर मुस्तैद रही पुलिस

    13 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में रंगों का त्योहार होली श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार की रात और मंगलवार की सुबह शहर के विभिन्न चौराहों और कॉलोनियों में विधि-विधान के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ। एक ओर पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर सड़कों पर मुस्तैद रहा। वहीं, कुछ क्षेत्रों से खुले में हो रही शराब पार्टी भी हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है। ​​प्रतिबंध के बावजूद खुले में छलके जाम ​प्रशासन ने होली पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग करने पर सख्त पाबंदी लगाई थी। एसएसपी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि खुले में शराब पीने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद, ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग सरेआम शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की मनाही के बाद भी कई इलाकों में देर रात तक खुलेआम जाम छलकाए गए। पुलिस लाइन में एसएसपी की मौजूदगी में पूजन रिजर्व पुलिस लाइन में एसएसपी नीरज कुमार जादौन की अध्यक्षता में होली पूजन और होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ एसएसपी ने होलिका की पूजा की। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए भाईचारे और सतर्कता का संदेश दिया। ​एसएसपी ने निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहें ताकि आम जन सुरक्षित महसूस कर सकें। कार्यक्रम में एसपी यातायात प्रवीण कुमार, प्रशिक्षु आईपीएस सम्यक चौधरी और प्रतिसार निरीक्षक अनुभव त्रिपाठी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। ​धार्मिक उत्साह और आपसी सौहार्द ​पूरे जनपद में लगभग 800 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया गया। भद्रा नक्षत्र के चलते इस बार दहन के समय को लेकर लोगों में मतभेद रहा, जिसके कारण कहीं देर रात तो कहीं सुबह तड़के होलिका जलाई गई। सुबह होते ही युवाओं की टोलियां सड़कों पर निकल आईं और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। ऊपरकोट, बन्नादेवी, क्वार्सी और सासनी गेट जैसे क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियां पूरी:मुनि सुधासागर के सानिध्य में 4 से 9 मार्च तक होगा आयोजन
    Next Article
    संभल के जीजा-साले की सड़क हादसे में मौत:ट्रक ने ईको कार को मारी टक्कर, दिल्ली-बुलंदशहर रोड पर हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment