Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल के जीजा-साले की सड़क हादसे में मौत:ट्रक ने ईको कार को मारी टक्कर, दिल्ली-बुलंदशहर रोड पर हादसा

    10 hours ago

    1

    0

    संभल से दिल्ली रिश्तेदारी में जा रहे दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। ये दोनों ईको कार में सवार थे, जिसे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा दिल्ली-बुलंदशहर रोड पर गांव दुगरऊ करनपुर ईंट भट्टे के पास सुबह करीब 7 बजे हुआ। ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बहनोई कन्हई लाल को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया था। अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना बबराला क्षेत्र के गांव पाठकपुर निवासी सुरेंद्र (30 वर्षीय) पुत्र भूरे सिंह और थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव सेतुआ निवासी कन्हई लाल (26 वर्षीय) पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई है। सुरेंद्र और कन्हई लाल जीजा-साले थे और निजी काम से दिल्ली जा रहे थे। मृतक सुरेंद्र के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। बुलंदशहर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनके बहनोई को आया सेंटर रेफर किया गया था, जहां उनकी भी मौत हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में पुलिस सख्स, फिर भी झलके जाम:लोगों ने उड़ाया अबीर-गुलाल, बांटे शराब के पैग; सड़कों पर मुस्तैद रही पुलिस
    Next Article
    साइबर ठगी के ₹70,300 वापस मिले:भदोही पुलिस ने पीड़ितों के खातों में लौटाई पूरी रकम, आभार जताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment