Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियां पूरी:मुनि सुधासागर के सानिध्य में 4 से 9 मार्च तक होगा आयोजन

    11 hours ago

    1

    0

    ललितपुर के सतोदय तीर्थ सेरोन में तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक मुनि सुधासागर महाराज के ससंघ सानिध्य में श्रीजिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, जिसे लेकर जैन समाज में उत्साह देखा जा रहा है। अनेक स्थानों से प्रतिष्ठा के लिए मूर्तियां लेकर श्रावक भक्तिपूर्वक आयोजन स्थल पहुंच रहे हैं। वहीं, चयनित पात्रों को सम्मानित कर उनके पुण्य की अनुमोदना की जा रही है। सतोदय तीर्थ और दिगम्बर जैन पंचायत के पदाधिकारियों ने मुनिश्री का आशीर्वाद लिया है। मध्याह्न में सतोदय तीर्थ सेरोन पर मुनि सुधासागर महाराज ने आयोजन समिति को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि तीर्थक्षेत्रों की सुरक्षा का दायित्व श्रावकों का है। यदि समय-समय पर ध्यान नहीं दिया गया, तो हमारी संस्कृति भी सुरक्षित नहीं रहेगी। उन्होंने आज के अनुसार विकास और दर्शनार्थियों को हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया, ताकि श्रावक भक्तिपूर्वक प्रभु की आराधना कर सकें। मुनिश्री ने समाज को प्रेरित करते हुए कहा कि अच्छी सोच रखें, सकारात्मक बनें और कुछ करें, तभी समाज का विकास होगा। इस अवसर पर जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टड़या, महामंत्री आकाश जैन, सतोदय तीर्थ अध्यक्ष सतीश जैन बंटी, मुकेश जैन नेता, विजय जैन लागौन, अशोक जैन दैलवारा, संजय मोदी, सिद्धेश्वर जमोरिया, रवि जैन, अरविन्द जैन बरोदा, संजय रसिया, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, मनोज जैन, विमल जैन पीहर, आनंद जैन साइकिल, अजय जैन जखौरा, अमित जैन डोगरा और नीतेश जैन विलौआ सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रतिष्ठाचार्य बालब्रह्मचारी प्रदीप जैन सुयश के अनुसार, ललितपुर जिले में तीर्थचक्रवर्ती निर्यापक मुनि सुधासागर महाराज के सानिध्य में सतोदय तीर्थ सेरोन में 4 मार्च से 9 मार्च 2026 तक पंचकल्याणक महोत्सव का भव्य शुभारंभ होना सुनिश्चित है। उन्होंने श्रावकों से इस पुण्य अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सिंघई मनोज जैन द्वारा किया गया। आज सिविल लाइन चांदमारी से भगवान शांतिनाथ की साढ़े सात फुट पद्मासन प्रतिमा को सतोदय तीर्थ सेरोन के लिए गाजे-बाजे के साथ भक्तिपूर्वक रवाना किया गया। कार्यक्रम की संयोजना शिक्षक राजीव जैन संजीव जैन बजाज परिवार ने किया इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्रह्मचारी अनुराग जैन अन्नू,पूर्व पार्षद मोदी पंकज जैन, विजय जैन कल्लू, संयोजक सनत जैन खजुरिया, आदेश जैन रोडा, शिक्षक पुष्पेन्द्र जैन, अकित जैन, सत्येन्द्र जैन गदयाना, अन्नू जैन, प्रफुल्ल जैन प्रमेन्द्र जैन आदि मौजूद रहे। जैन अटामंदिर में सतोदय तीर्थ पंचकल्याणक महोत्सव में भगवान के माता पिता की भूमिका निर्वाहन करने वाले श्रावक श्रेष्ठी मालती जैन महेन्द्र सर्राफ मनीषा ज्वैलर्स की गौदभराई का आयोजन हुआ जिसमें महिला मण्डल की प्रमुख अनीता मोदी, उमा जैन सैदपुर, वीणा जैन, ममता मोहनी, संगीता नायक, साधना जैन, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में होली पर सुरक्षा चाकचौबंद, पुलिस अलर्ट:हुड़दंगियों और शराब तस्करों पर रहेगी कड़ी निगरानी, होगी कार्रवाई
    Next Article
    अलीगढ़ में पुलिस सख्स, फिर भी झलके जाम:लोगों ने उड़ाया अबीर-गुलाल, बांटे शराब के पैग; सड़कों पर मुस्तैद रही पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment