Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से एक घायल; एक ही बाइक पर सवार थे तीनों युवक

    3 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इगलास क्षेत्राधिकारी महेश कुमार ने बताया कि 112 के माध्यम से दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही मडराक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। इलाज के दौरान दो की मौत हादसे में घायल तीनों युवकों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान हाथरस जनपद के सासनी थाना क्षेत्र निवासी छोटेलाल और भूपेंद्र की मृत्यु हो गई। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। तीसरे घायल युवक का अस्पताल में उपचार जारी है। उसकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है। अज्ञात वाहन की तलाश जारी थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में वन दरोगा और कर्मियों पर जानलेवा हमला:अवैध लकड़ी कटान रोकने पर हुआ, ग्राम प्रधान पर साजिश का आरोप
    Next Article
    कासगंज में होली का पर्व उत्साह से मनाया गया:लोगों ने रंग-गुलाल से खेली होली, दी एक-दूसरे को बधाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment