Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में युवक की हत्या मामले में 3 बदमाश गिरफ्तार:वर्चस्व को लेकर दो गुटों में झगड़ा हुआ था, गोली लगने से गई जान

    2 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ की थाना गांधीपार्क पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 28 फरवरी को हुए अंशू हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से घटना में इस्तेमाल बाइक, 42,000 नगद और अवैध कारतूस बरामद किए गए हैं। एसपी सिट मृगांग शेखर पाठक ने मंगलवार को घटना का खुलासा करते हुए कहा कि पुलिस हथियारों की सप्लाई करने वाले गैंग की भी तलाश कर रही है। ​28 फरवरी को गोली मारकर हत्या की थी ​28 फरवरी को दोपहर करीब 12:45 बजे श्री वार्ष्णेय मंदिर के पास (पुराना छर्रा अड्डा पुल के नीचे) दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस हमले में मडराक निवासी अंशू की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि उसका साथी पृथ्वी चौहान घायल हो गया था। इस मामले में अंशू के चाचा भीम सेन की तहरीर पर धीरज, गोलू, राजा और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सिंधौली से दबोचे आरोपी SSP के आदेश पर ऑपरेशन प्रहार अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह परमार की टीम ने सिंधौली क्षेत्र से भागने की फिराक में लगे तीन अभियुक्तों रवि बघेल , साहिल और आशिफ को गिरफ्तार किया। थाना सासनीगेट के सराय हरनारायण निवासी ​रवि ने बताया कि मुख्य आरोपी धीरज ठाकुर को इसने अपनी बाइक उपलब्ध कराई थी। घटना के बाद रवि ही मौके से बाइक लेकर गया था। रवि वर्तमान में डीएस कॉलेज से एमए कर रहा है। यह मूल रूप से मुख्य आरोपी के गांव थाना मडराक के पाली रजापुर का ही रहने वाला है। सफाई कर्मी ने दिलवाए कारतूस और हथियार नगर निगम में सफाई का काम कर ही कंपनी में सफाईकर्मी थाना गांधीपार्क के सीसियापाड़ा निवासी साहिल ने हत्या के लिए आरोपियों को हथियार और कारतूस मुहैया कराए थे। इसके लिए साहिल ने आरोपियों की मुलाकात कोतवाली नगर के टावर वाली गली भुजपुरा निवासी आशिफ से कराई। पूर्व पार्षद का बेटा है हथियारों का सप्लायर भुजपुरा के पूर्व पार्षद नवाब के बेटे साहिल ने हमलावरों को हथियार मुहैया कराया था। इसने साहिल के माध्यम से 85 हजार रुपए में हथियार सप्लाई किए थे। पुलिस ने इसके पास से बचे हुए 42 हजार रुपए बरामद किए हैं। साहिल ने आरोपियों को एक पिस्टल और 315 बोर का एक तमंचा और कारतूस दिए थे। साहिल पर पहले भी दर्ज हैं मुकदमे एक हीरो स्पलेंडर बाइक (UP 81DL 4083), 42 हजार रुपए नकद, दो कारतूस और मोबाइल फोन। ​गिरफ्तार आरोपियों में साहिल का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर पहले से ही मारपीट, गाली-गलौज और आबकारी अधिनियम के तहत थाना गांधीपार्क में 4 मुकदमे दर्ज हैं। रवि और आशिफ पर फिलहाल इसी हत्याकांड से संबंधित मामला दर्ज है। गोलू और राजा की तलाश में दबिश एसपी सिटी ने बताया कि पोस्टमार्टम के अनुसार अंशु की हत्या 315 बोर के तमंचे से हुई है। इनमें पुराना मामला चला रहा है। इसी रंजिश के तहत हमला हुआ था। प्रथम दृष्टया जांच में वर्चस्व की जंग में हमला होने का मामला सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले के मुख्य आरोपियों धीरज, गोलू और राजा की तलाश में दबिश दे रही है। इनकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की मुख्य वजह का पता चल सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बोगस कंपनियां बनाकर करोड़ों की GST चोरी का खुलासा:ई-रिक्शा चालक के नाम पर कंपनी और 117 करोड़ का ट्रांजेक्शन मिला, लोन के नाम पर लिया था दस्तावेज
    Next Article
    चचेरे भाई पर नाबालिग बहन ने दुष्कर्म का लगाया आरोप:ललितपुर में घर से उठाकर सूनसान जगह ले गया, पुलिस ने केस दर्ज किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment