Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चचेरे भाई पर नाबालिग बहन ने दुष्कर्म का लगाया आरोप:ललितपुर में घर से उठाकर सूनसान जगह ले गया, पुलिस ने केस दर्ज किया

    1 hour ago

    1

    0

    ललितपुर जिले के मड़ावरा कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग बहन ने अपने चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब 2 बजे उसके चचेरे भाई ने उसे घर से बाहर बुलाया। आरोप है कि वह उसे अपने घर के पास एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा। डर के बावजूद, नाबालिग ने हिम्मत जुटाकर अपने पिता को पूरी बात बताई। मंगलवार को पीड़िता के पिता उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पिता ने पुलिस को बताया कि वे रात में गांव के दूसरे घर में सोने गए थे, जबकि बच्चे मुख्य घर में थे। सुबह करीब 5 बजे लौटने पर उनकी 14 वर्षीय बेटी घर पर नहीं मिली। तलाश करने पर वह घर के बाहर मिली, जिसने अपने बड़े पापा के लड़के पर रात 2 बजे उसे सुनसान जगह ले जाकर गलत काम करने का आरोप लगाया। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मड़ावरा के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि जांच जारी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में युवक की हत्या मामले में 3 बदमाश गिरफ्तार:वर्चस्व को लेकर दो गुटों में झगड़ा हुआ था, गोली लगने से गई जान
    Next Article
    करंट लगने से लाइनमैन के शरीर में हुआ ब्लास्ट,मौत:झांसी में 11 हजार KV की लाइन जोड़ने खंभे पर चढ़ा था, अगले महीने थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment