Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में 5 ग्रामीण सड़कें संवरेंगी:4.94 करोड़ रुपये से होगा 7 किमी मार्गों का नवनिर्माण, तैयारी में जुटा विभाग

    3 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में ग्रामीण क्षेत्रों के पांच महत्वपूर्ण मार्गों के नवनिर्माण को स्वीकृति मिल गई है। इन सड़कों को संवारने पर कुल 494.09 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन मार्गों की कुल लंबाई लगभग सात किलोमीटर है, जिससे हजारों ग्रामीणों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के अनुसार इन ग्रामीण मार्गों के नवनिर्माण कार्य की आधिकारिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। वित्तीय वर्ष के समापन को देखते हुए, विभाग बजट का सदुपयोग करने और निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की तैयारी में तेजी से जुटा हुआ है। इन सड़कों के नवनिर्माण का प्रस्ताव स्थानीय एमएलसी हरिओम पांडेय ने दिया था। एमएलसी पांडेय ने बताया कि सरकार ग्रामीण अंचलों की सड़कों को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दे रही है और आने वाले समय में कई अन्य सड़कों को भी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। जिन पांच सड़कों को स्वीकृति मिली है, उनमें राजस्व ग्राम अमरौला का डड़वा संपर्क मार्ग (126.16 लाख रुपये), राजस्व ग्राम पलई कल्यानपुर का डड़वा दयालीपुर संपर्क मार्ग (96.27 लाख रुपये), राजस्व ग्राम भरहपुर का हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग (113.45 लाख रुपये), राजस्व ग्राम जैनापुर का गोडियाना संपर्क मार्ग (82.71 लाख रुपये) और राजस्व ग्राम कटुई का पहाडपुर संपर्क मार्ग (76.50 लाख रुपये) शामिल हैं। कटुई के पहाडपुर संपर्क मार्ग के लिए पहली किस्त का आवंटन भी कर दिया गया है। यह परियोजना ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और स्थानीय निवासियों के लिए आवागमन को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। लोक निर्माण विभाग ने सभी स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर BSA का अनोखा फरमान:बिना अनुमति स्कूल में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक, पहले भी कई मामलों में किरकिरी
    Next Article
    होली पर शांति व्यवस्था, जिले को 4 जोन में बांटा:बागपत में 11 सेक्टर में बंटा बागपत, 1000 से अधिक लोगों पर मुचलका पाबंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment