Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में अकबरपुर डाकघर में बम की सूचना से हड़कंप:तमिल मुक्ति संगठन ने भेजा मेल, पुलिस को जांच में कुछ नहीं मिला

    2 hours ago

    1

    0

    अकबरपुर प्रधान डाकघर में उस समय हड़कंप मच गया जब आरपीओ लखनऊ को एक मेल के जरिए परिसर में बम रखे होने की सूचना मिली। यह मेल 'तमिल मुक्ति संगठन' द्वारा भेजा गया था, जिसमें दावा किया गया था कि पासपोर्ट/डाकघर परिसर के वॉशरूम में 19 साइनाइड गैस बम रखे गए हैं। सूचना मिलते ही एलआईयू और अकबरपुर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने डाकघर के विभिन्न हिस्सों की गहनता से जांच की। विस्तृत तलाशी के बाद स्थिति सामान्य पाई गई और कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। 'तमिल मुक्ति संगठन' ने अपने मेल में दावा किया था कि ये बम दोपहर 2:10 बजे फटेंगे। मेल में सभी को तुरंत बाहर निकलने और नाक व मुंह ढकने की सलाह दी गई थी। संगठन ने तमिलनाडु की समस्याओं को इंदौर तक लाने के लिए माफी भी मांगी थी। संगठन ने तमिलनाडु की मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था और मीडिया पर भी गंभीर आरोप लगाए। मेल में कहा गया था कि मीडियाकर्मी उदयनिधि के गुलाम हैं और केवल डीएमके सरकार की तारीफें या उदयनिधि की आलोचना को कमजोर करने वाली बातें फैलाई जा रही हैं। इसमें तमिलनाडु में महिलाओं के साथ हुए बलात्कार की उन घटनाओं का भी जिक्र किया गया, जिनकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं हुई। संगठन ने आरोप लगाया कि विदेशी लुटेरे एनजीओ और 'पेटा', 'फोर्ड फाउंडेशन' जैसे संगठनों के नाम पर ट्रस्टों को भारी मात्रा में चंदा देते हैं, जो तमिलनाडु में विदेशियों का एजेंडा आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने धमकी दी कि अब वे लोकतांत्रिक तरीकों को छोड़कर गोलियों और बमों के जरिए 'मां तमिलनाडु' को साफ करेंगे। मेल में यह भी धमकी दी गई थी कि यदि डीएमके 2026 का चुनाव जीतती है, तो उन्हें जीत के तोहफे के तौर पर अपने परिवार का एक सदस्य खोना पड़ेगा। अकबरपुर प्रधान डाकघर की पोस्टमास्टर नूतन सिंह ने बताया कि मेल की सूचना पर पुलिस को बुलाकर जांच कराई गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के पुरनिया पुल पर चाइनीज मांझे से घायल:बाइक सवार की गर्दन कटी, पत्नी के गिरने से हुई घायल
    Next Article
    सड़क, बिजली और अंडरपास से बदली कासगंज सदर की तस्वीर:BJP विधायक देवेंद्र राजपूत बोले- पहले 8 अब 22 घंटे बिजली मिल रही, हर गांव सड़क से जुड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment