Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के पुरनिया पुल पर चाइनीज मांझे से घायल:बाइक सवार की गर्दन कटी, पत्नी के गिरने से हुई घायल

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में खतरनाक चाइनीज मांझे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को अलीगंज थाना क्षेत्र के पुरनिया पुल के पास एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया, जहां बाइक सवार युवक मांझे की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी गर्दन बुरी तरह कट गई और कान लगभग अलग हो गया, जबकि बाइक पर सवार पत्नी और बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए। कॉपी-किताब लेने निकला परिवार हादसे का शिकार जानकारी के मुताबिक केशव नगर की तरफ से एक परिवार बाइक पर सवार होकर बच्चे के लिए कॉपी-किताब लेने निकला था। खरीदारी के बाद जब वे अलीगंज-पुरनिया पुल की ओर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक चाइनीज मांझा सामने आ गया। तेज रफ्तार में बाइक चला रहे युवक की गर्दन सीधे मांझे की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गर्दन कटी, कान लगभग अलग; बाइक पोल से टकराई मांझे की चपेट में आते ही युवक की गर्दन गहरी कट गई और उसका एक कान लगभग अलग हो गया। हादसे के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार पत्नी और बच्ची भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि युवक का पैर भी टूट गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पत्नी-बच्ची भी घायल, सड़क पर तड़पते रहे लोग इस हादसे में जहां युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, वहीं उसकी पत्नी को भी गिरने से पैर में चोट आई है। बच्ची को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद तीनों कुछ देर तक सड़क पर तड़पते रहे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने रिक्शे से पहुंचाया अस्पताल प्रत्यक्षदर्शी अब्दुल के मुताबिक, हादसा होते ही स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और बिना देर किए घायलों को रिक्शे के जरिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले और आगे की कार्रवाई शुरू की। यह मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के पुरनिया पुल का है, जहां पहले भी चाइनीज मांझे से हादसे सामने आ चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गौरीशंकर मन्दिर के दक्षिणी रास्ते में भरा सीवर का पानी:समाधान न होने पर भक्तों का टूटा सब्र, नगर पालिका में हंगामा कर धरने पर बैठे
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में अकबरपुर डाकघर में बम की सूचना से हड़कंप:तमिल मुक्ति संगठन ने भेजा मेल, पुलिस को जांच में कुछ नहीं मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment