Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क, बिजली और अंडरपास से बदली कासगंज सदर की तस्वीर:BJP विधायक देवेंद्र राजपूत बोले- पहले 8 अब 22 घंटे बिजली मिल रही, हर गांव सड़क से जुड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज जिले की सदर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक देवेंद्र राजपूत ने अपने दूसरे कार्यकाल के चार साल पूरे होने पर विकास कार्यों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में उनकी विधानसभा में अभूतपूर्व विकास हुआ है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में उन्होंने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल : आपने अपने दूसरे कार्यकाल के 4 साल में कितना विकास कराया? जवाब: मैं दूसरी बार विधायक हूं और 2017 में पहली बार चुना गया था। डबल इंजन सरकार बनने के बाद हमारी विधानसभा में तेजी से विकास हुआ है। कासगंज जिले की तीन विधानसभाओं में सबसे ज्यादा विकास हमारी विधानसभा में हुआ है। हमने सड़कों का जाल बिछा दिया है। अब ऐसा कोई गांव नहीं है जो सड़क से जुड़ा न हो। पहले सिर्फ 40% गांवों में विद्युतीकरण था, लेकिन अब 100% गांवों में बिजली पहुंच चुकी है। पहले 8 घंटे बिजली मिलती थी, अब 22 घंटे मिल रही है। इसके अलावा कई नई सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण के लिए बजट मिला है, जैसे भगवंतपुर नहर पुल से सेवर, सलेमपुर पिरोंदा से नारायणपुर, खेरपुर से मोहिनी और सलेमपुर लाला से सतपुरा तक सड़क निर्माण। सवाल : ऐसा कौन सा काम है जो पहले नहीं हुआ, लेकिन आपने कराया? जवाब: पहले रेलवे फाटकों पर अंडरपास नहीं थे, जिससे जाम की समस्या रहती थी। हमने अहरोली और सहावर गेट पर अंडरपास बनवाए। इसके अलावा आवास विकास क्षेत्र और अमापुर रोड पर भी अंडरपास बनने की प्रक्रिया चल रही है। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जो अभी तक नहीं हो पाया? जवाब: ऐसा कोई बड़ा काम नहीं बचा है, जो हम नहीं करा पाए हों। कासगंज में दो बाईपास बन चुके हैं। एक अमरपुर होकर और दूसरा नहर मार्ग से। राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ तीसरे बाईपास का काम भी चल रहा है। सवाल : क्या आप फिर से टिकट के दावेदार हैं? जवाब: हम दावेदार हैं। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का आशीर्वाद मिला तो फिर से चुनाव लड़कर जनता की सेवा करेंगे। सवाल : अपने काम को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: हमारे काम 10 में नहीं, 100 में 100 नंबर के हैं। हर गांव में पानी के लिए टंकी लगवाई गई है। बिजली, आवास और शौचालय की सुविधा दी गई है। लगभग 90% काम पूरे हो चुके हैं। विधवा और दिव्यांग पेंशन भी बढ़ाई गई है। ऐसा कोई काम नहीं बचा, जो हमने न किया हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर में अकबरपुर डाकघर में बम की सूचना से हड़कंप:तमिल मुक्ति संगठन ने भेजा मेल, पुलिस को जांच में कुछ नहीं मिला
    Next Article
    क्लासरूम में जाने से पहले सीखीं पढ़ाने की बारीकियां:CSJMU में माइक्रो-टीचिंग वर्कशॉप का समापन; 150 शिक्षकों ने ली ट्रेनिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment