Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Aman Arora का दावा: Punjab में पराली जलाने के मामले 95 फीसदी घटे

    7 hours ago

    1

    0

    आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनौती दी कि वह बताए कि पंजाब में पराली जलने से उठने वाला धुआं दिल्ली तक कैसे पहुंच सकता है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में इस साल पराली जलाने की घटनाओं में करीब 95 प्रतिशत की कमी आई है। अरोड़ा ने कहा कि सोमवार को दिल्ली में पीएम2.5 प्रदूषण में पराली के धुएं का योगदान केवल पांच प्रतिशत था।आप नेता ने दिल्ली में प्रदूषण के वास्तविक स्रोतों पर ध्यान देने के बजाय पंजाब के किसानों को बदनाम करने के लिए भाजपा से बिना शर्त माफी मांगने की अपील की। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की प्रयोगशाला (सीआरईएएमएस) के आंकड़ों का हवाला देते हुए अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में पराली जलाने की 2020 में 83,002 घटनाएं दर्ज की गई थीं, जो 2025 में घटकर 5,114 रह गईं। उन्होंने कहा कि इस सीजन में अब तक पराली जलाने की 4,657 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जो 2020 की तुलना में करीब 95 प्रतिशत कम हैं।अरोड़ा ने कहा, यह उल्लेखनीय कमी इसलिए आई है क्योंकि पंजाब के किसानों ने पूरे मन से सहयोग किया है और मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने उन्हें व्यावहारिक विकल्प तथा जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Shah Bano Case पर Sonia Gandhi ने जाहिर की थी नाराजगी, संस्मरण में Rajiv Gandhi के रुख का ब्योरा
    Next Article
    Pratapgarh में Dhirendra Shastri की कथा के लिए पुख्ता सुरक्षा प्रबंध, 17 नवंबर से आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment