Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Pratapgarh में Dhirendra Shastri की कथा के लिए पुख्ता सुरक्षा प्रबंध, 17 नवंबर से आयोजन

    7 hours ago

    1

    0

    बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर एवं कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रतापगढ़ के बेंती गांव में प्रस्तावित कथा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम को लेकर हाल में की गई कथित विवादित टिप्पणियों के कारण धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को विरोध का सामना करना पड़ रहा है।अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनंदन राय ने मंगलवार को बताया कि कुंडा तहसील के बेंती गांव में कुंडा के विधायक एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ने 17 नवंबर से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एएसपी ने बताया कि बेंती में 17 से 20 नवंबर तक कथा प्रस्तावित है।समाजवादी पार्टी की ओर से कथित विरोध किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तक किसी ने खुलकर विरोध नहीं किया है। यदि कोई कार्यक्रम में बाधा डालने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कथा स्थल पर सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यापक इंतजाम किए गए हैं।गौरतलब है कि प्रतापगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद एसपी सिंह पटेल के बयान से इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। सांसद ने विधायक रघुराज प्रताप सिंह को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कथा के लिए आमंत्रित नहीं करने की सलाह देते हुए उन्हें विवादित कथावाचक बताया है। सांसद ने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आए दिन मंच से सनातन विरोधी बयान देते रहते हैं।उन्होंने कहा, हम लोग ईश्वर, कथा और भागवत में आस्था रखते हैं, लेकिन सनातन के विरोध में बयानबाजी करने वाले कथाकारों का विरोध करेंगे। सांसद के इस बयान के बाद जनसत्ता दल के पदाधिकारियों में नाराजगी देखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Aman Arora का दावा: Punjab में पराली जलाने के मामले 95 फीसदी घटे
    Next Article
    Bhadohi में सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री साझा करने वाला गौरव मिश्रा गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment