Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा एसपी ने ली क्राइम मीटिंग:अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश, कहा- महिला अपराधों को गंभीरता से लें

    9 hours ago

    1

    0

    अमरोहा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। यह गोष्ठी कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। गोष्ठी के दौरान, टॉप-10 अपराधियों और चिन्हित माफियाओं के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने उनके खिलाफ नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। साथ ही, शातिर अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, जिला बदर, गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। अनावरण हेतु लंबित अभियोगों, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, पीजीआरयू, जनशिकायत और आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों की थानावार समीक्षा की गई। अधिकारियों को इन मामलों में निष्पक्ष और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जनपद में चल रहे अभियानों जैसे 'कॉप ऑफ द मंथ', 'ऑपरेशन क्लीन-2', 'ऑपरेशन कनविक्शन', त्रिनेत्र ऐप पर फीडिंग और ई-ऑफिस के प्रभावी क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। वर्ष 2025-26 में गुंडा, गैंगस्टर एक्ट, गैंग पंजीकरण, माफिया घोषित और खोली गई हिस्ट्रीशीट से संबंधित प्रगति का भी जायजा लिया गया।चोरी के पंजीकृत अभियोगों और अभियुक्तों के विरुद्ध की गई निरोधात्मक कार्रवाई, पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं और मिशन शक्ति के तहत महिला संबंधी अपराधों के वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की थानावार समीक्षा की गई। लंबित एसआर केस (हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, पॉक्सो एक्ट) और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डकैती, लूट, नकबजनी, चोरी और गोवध के अपराधियों के सत्यापन एवं निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अवैध शराब, जुआ/सट्टा और मादक पदार्थों की बिक्री जैसे संगठित अपराधों पर पूर्णतः रोक लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया।थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को प्रदान की जा रही सहायता, परामर्श और त्वरित कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। थाना प्रभारियों को फरियादियों की समस्याओं को शालीनतापूर्वक सुनकर तत्काल निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण कानूनी कार्रवाई करते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में छत का प्लास्टर गिरा:लैपटॉप-मोबाइल क्षतिग्रस्त, निवासियों ने मेंटेनेंस पर उठाए सवाल
    Next Article
    13 मार्च को नहीं होगा लखनऊ नगर निगम का सदन:संसद के बजट सत्र के कारण बदलेगी डेट, 5179.71 करोड़ के बजट को मिलनी है मंजूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment