Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा के छाबी गांव में कई राउंड फायरिंग से दहशत:चाप सेंटर पर दो गुटों में चली गोलियां, FIR दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव छाबी में एक चाप सेंटर पर रविवार शाम दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कई राउंड फायरिंग की गई, जिससे चाप सेंटर पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने काउंटर के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई। मौके से कई खाली कारतूस के खोखे बरामद हुए हैं और कई स्थानों पर गोली लगने के निशान भी मिले हैं। यह घटना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में कांठ रोड पर स्थित गांव छाबी की है। गांव के बाहर रास्ते पर मुरादाबाद के कांठ इलाके का रहने वाला योगेंद्र सिंह एक चाप सेंटर चलाता है। रविवार शाम को एक कार में सवार पांच लोग चाप सेंटर पर आए और ऑर्डर दिया। कुछ देर बाद एक और कार आई, जिसमें सवार तीन युवकों ने सेंटर के अंदर बैठे युवकों पर फायरिंग शुरू कर दी। अंदर बैठे युवकों ने भी जवाबी फायरिंग की। गोलीबारी के बाद दोनों गुटों के युवक अपनी-अपनी कारों से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) लखन सिंह यादव सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच-पड़ताल शुरू की। सर्किल सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में डीएम-एसपी ने शिवभक्तों पर की पुष्पवर्षा:पत्थर शिवाला में पूजा-अर्चना, चहलारी घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
    Next Article
    सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का:प्रतापगढ़ में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment