Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सवार दोस्त घायल, पड़ोसी गांव में जा रहे थे दोनो

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना गांव के रास्ते पर हुई। जानकारी के अनुसार, रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव हाफिजपुरा निवासी 33 वर्षीय पुनीत (पुत्र महेश) और उसका 25 वर्षीय दोस्त रविंद्र (पुत्र जीतू) मंगलवार-बुधवार की रात बाइक से पड़ोसी गांव जा रहे थे। जब उनकी बाइक गांव रहमापुर के पास पहुंची, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुनीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रविंद्र घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस कर्मियों ने दोनों को गजरौला सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सकों ने पुनीत को मृत घोषित कर दिया। घायल रविंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मृतक पुनीत के परिजन सीएचसी पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। गजरौला इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किराना स्टोर में लगी आग, 10 फीट तक लपटें दिखीं:सारा सामान जलकर राख, लखनऊ फायर ब्रिगेड ने आधा घंटा मशक्कत की
    Next Article
    मुख्यमंत्री से मिले विधायक विजयपाल आढ़ती:हापुड़ में सड़क चौड़ीकरण, न्यायालय भवन के लिए बजट की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment