Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में बिजली विभाग के जेई पर दुष्कर्म का आरोप:शादी का झांसा देकर महिला से रेप, पहले से था शादीशुदा

    12 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि जेई ने शादी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। पति से विवाद के बाद वह गजरौला की एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगी थी। करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात बिजली विभाग के जेई मोमराज से हुई। आरोप है कि जेई ने महिला को शादी का झांसा देकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं और कई बार दुष्कर्म किया। जब महिला ने जेई से शादी के लिए कहा, तो वह टाल-मटोल करने लगा और अंततः शादी से इनकार कर दिया। उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसी बीच, पीड़िता को पता चला कि जेई पहले से शादीशुदा है। बताया जा रहा है कि जेई हसनपुर के तहारपुर बिजलीघर पर तैनात है और उसकी पत्नी जिला अस्पताल में कर्मचारी है। परेशान होकर पीड़िता 25 जनवरी को जेई से मिलने गई, लेकिन उसने उसे घर से भगा दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर गजरौला थाना पुलिस ने आरोपी जेई मोमराज के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गजरौला थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने इसकी पुष्टि की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में शादीशुदा प्रेमी युगल ने की आत्महत्या:मलावन थाना क्षेत्र में पेड़ से लटके मिले शव, काफी समय से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
    Next Article
    इटावा में पशु बाड़े में आग:भैंस और पड़रा जिंदा जले, लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment