Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में पशु बाड़े में आग:भैंस और पड़रा जिंदा जले, लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    11 hours ago

    1

    0

    इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम नगला बोझा सरावा में बुधवार रात करीब एक बजे घर के बाहर बने जानवरों के बाड़े में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर घरेलू सामान जलकर राख हो गया, जबकि करीब एक लाख बीस हजार रुपये कीमत की भैंस और उसका पड़रा जिंदा जल गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई और पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। ग्रामीणों ने की आग बुझाने की कोशिश आग लगते ही पशुपालक राजीव कुमार और कमलेश के परिवार में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बाल्टियों और पानी के सहारे आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल गई और बाड़े में बंधे जानवर उसकी चपेट में आ गए। देखते ही देखते भैंस और उसका बच्चा जलकर मर गए। दमकल ने 30 मिनट में पाया काबू घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद करीब 30 मिनट में आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पशुपालक राजीव कुमार ने बताया कि इस हादसे में उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और उन्होंने प्रशासन से मदद की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में बिजली विभाग के जेई पर दुष्कर्म का आरोप:शादी का झांसा देकर महिला से रेप, पहले से था शादीशुदा
    Next Article
    अश्वमेघ महायज्ञ में सरयू किनारे शामिल हुए 10 हजार भक्त:अनवरत हवन, सामूहिक ध्यान और योग के साथ सत्संग का आकर्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment