Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में गुरु तेगबहादुर द्वार निर्माण में अड़चन:गुरुद्वारा प्रबंधक ने दूसरे समुदाय पर लगाया विरोध का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के गजरौला शहर में स्थित गुरुद्वारा भाई दया सिंह के प्रबंधक ज्ञानी जितेंद्र सिंह ने एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। उन्होंने विधायक निधि से प्रस्तावित श्री गुरु तेग बहादुर साहिब स्मृति द्वार के निर्माण में कुछ दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा बाधा डालने का आरोप लगाया है। प्रबंधक ने गुरुद्वारे की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात करने और द्वार के निर्माण की मांग की है। ज्ञानी जितेंद्र सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि नाईपुरा में लंबे समय से गुरुद्वारा स्थापित है। पिछले दिनों विधायक राजीव तरारा ने यहां श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की स्मृति में एक द्वार बनवाने का प्रस्ताव रखा था। प्रबंधक का आरोप है कि दूसरे समुदाय से जुड़े कुछ लोग मोहल्ले के लोगों को भड़काकर इस द्वार के निर्माण का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 09 फरवरी 2026 को इन लोगों ने मोहल्ले के लोगों को इकट्ठा कर हंगामा किया और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। ज्ञानी जितेंद्र सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने अपना पूरा जीवन और परिवार देश की रक्षा के लिए बलिदान कर दिया था। उनके नाम पर द्वार का विरोध करना ऐसी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने एक बार फिर गुरुद्वारे की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात करने और श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर द्वार लगवाने की मांग दोहराई। इस पत्रकार वार्ता में डॉ. मधु चतुर्वेदी, जसविंदर कौर, हरजीत कौर, वीरपाल कौर, कविता, सुखविंदर कौर, सविता, रमनदीप और सरिता सहित कई लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव के होली बाजार में नई पिचकारियों की धूम:आईफोन डिजाइन और सेंटेड गुलाल के साथ हॉरर मास्क की बढ़ी मांग
    Next Article
    अमेठी के रेभा गांव के लिए अंडरपास की मांग:ग्रामीणों ने विधायक महाराजी प्रजापति को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment