Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी के रेभा गांव के लिए अंडरपास की मांग:ग्रामीणों ने विधायक महाराजी प्रजापति को सौंपा ज्ञापन

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी बाईपास फेज-2 के निर्माण कार्य के बीच रेभा गांव के ग्रामीणों ने अंडरपास बनाने की मांग तेज कर दी है। ग्रामीणों ने इस संबंध में अमेठी की विधायक महाराजी प्रजापति को एक ज्ञापन सौंपा है। दरअसल, अमेठी कस्बे को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बाईपास फेज-2 का काम तेजी से चल रहा है। यह बाईपास रेभा गांव से होकर गुजरता है। अमेठी से रेभा होते हुए विशेषगंज जाने वाली सड़क पर प्रतिदिन पांच हजार से अधिक लोग आवागमन करते हैं, जिससे अंडरपास की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इससे पहले, एनएचएआई द्वारा यहां पानी निकासी के लिए एक रास्ता बनाया गया था, जिसका उपयोग ग्रामीण आवागमन के लिए कर रहे थे। हालांकि, लगभग एक सप्ताह पहले अधिकारियों ने इस रास्ते को बंद करने का प्रयास किया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के विरोध के बाद कार्यदायी संस्था ने काम रोक दिया था। ग्रामीणों की मांग पर विधायक महाराजी प्रजापति ने जल्द ही एनएचएआई के अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि ग्राम रेभा सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में हो रही असुविधा और सुरक्षा संबंधी समस्याओं को गंभीरता से संज्ञान में लिया गया है। बच्चों, किसानों और आम नागरिकों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। विधायक ने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और संबंधित विभाग व एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता कर इस विषय में शीघ्र समाधान हेतु प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में गुरु तेगबहादुर द्वार निर्माण में अड़चन:गुरुद्वारा प्रबंधक ने दूसरे समुदाय पर लगाया विरोध का आरोप
    Next Article
    गाड़ी पर सवार छह युवक और बीच सड़क स्टंटबाजी, VIDEO:बोलेरो के बोनट पर बैठे दिखे, जान जोखिम में डालकर बनाई रील, तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment