Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में ईद-उल-अजहा के लिए सुरक्षा प्लान तैयार:जिले को 4 सुपरजोन, 12 जोन और 71 सेक्टर में बांटा; ईदगाहों-मस्जिदों पर रहेगा पहरा

    53 minutes ago

    1

    0

    अमरोहा में ईद-उल-अजहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है। नमाज के दौरान ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। जिले को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चार सुपरजोन, 12 जोन और 71 सेक्टर में विभाजित किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि प्रत्येक सुपरजोन की जिम्मेदारी उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और क्षेत्राधिकारी (सीओ) को दी गई है। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और लगातार निगरानी रखी जाएगी। शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च बकरीद को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च टी.पी. नगर से शुरू होकर मोहल्ला बटवाल, कौट चौराहा, मुख्य बाजार और कोतवाली नगर होते हुए बड़ा बाजार स्थित जे.एस. हिन्दू कॉलेज तक निकाला गया। ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से ड्रोन कैमरों के जरिए भी लगातार निगरानी की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा दशहरा पर काशी के दशाश्वमेध घाट पर महाआरती:11 वैदिक ब्राह्मण-21 देवकन्या शामिल, अस्सी घाट पर 56 प्रकार का लगा भोग
    Next Article
    छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने किया हमला:अलीगढ़ में लाठी-डंडों से पीटा, महिलाएं-बच्चे समेत 4 घायल; जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment