Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने किया हमला:अलीगढ़ में लाठी-डंडों से पीटा, महिलाएं-बच्चे समेत 4 घायल; जांच में जुटी पुलिस

    54 minutes ago

    1

    0

    अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र के बरौठा गांव में छेड़छाड़ का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने खटीक समाज के एक परिवार पर लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। इस हमले में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पीड़ित परिवार के सदस्य देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने उनकी भतीजी के साथ मारपीट की थी। जब परिवार ने इसका विरोध किया तो आरोपी पक्ष एकजुट होकर उनके घर पहुंच गया और हमला कर दिया। देवेंद्र के मुताबिक, हमलावरों ने पूरे परिवार को निशाना बनाया। हमले में उनका हाथ टूट गया, सिर फट गया और शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। ‘राजू जन सेवा केंद्र’ संचालक पर गंभीर आरोप पीड़ित परिवार ने बरौठा निवासी ‘राजू जन सेवा केंद्र’ चलाने वाले व्यक्ति पर हमला करने का आरोप लगाया है। देवेंद्र का कहना है कि आरोपी ने उनकी भतीजी के सिर पर डंडा मारा, जिससे वह दहशत में है। घायल लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है। वहीं देवेंद्र के भाई धीरज के सीने में ईंट लगने से वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। महिलाओं और बच्चों से भी मारपीट परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं और बच्चों तक को नहीं छोड़ा और उनके साथ भी मारपीट की गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक घायल महिला रोते हुए ‘राजू’ नाम के व्यक्ति पर डंडे से हमला करने का आरोप लगाती दिखाई दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में ईद-उल-अजहा के लिए सुरक्षा प्लान तैयार:जिले को 4 सुपरजोन, 12 जोन और 71 सेक्टर में बांटा; ईदगाहों-मस्जिदों पर रहेगा पहरा
    Next Article
    बांके बिहारी कॉरिडोर मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश:गोस्वामी समाज की राय पर होगा फैसला, समिति में 4 प्रतिनिधि शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment