Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी:8 से 10 जून तक दो पालियों में होगी परीक्षा, 28 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

    16 hours ago

    1

    0

    अमरोहा जिले में सिपाही और समकक्ष पदों की तीन दिवसीय भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनपद के 10 परीक्षा केंद्रों पर कुल 28,224 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक पाली में 4,704 परीक्षार्थी बैठेंगे। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी। भारी वाहनों पर प्रतिबंध परीक्षा के दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए सख्त इंतजाम किए हैं। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव की मौजूदगी में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। कड़ी जांच और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रोक जिलाधिकारी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए अलग-अलग स्टाफ तैनात किया गया है। सभी कार्मिकों को फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करना होगा। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, यूएसबी ड्राइव, कैमरा, डिजिटल पेन, हेल्थ बैंड, चाबियां और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। अभ्यर्थियों को केवल प्रवेश पत्र, वैध पहचान पत्र और पेन के साथ ही प्रवेश की अनुमति होगी। सामान रखने के लिए क्लॉकरूम की व्यवस्था भी की जाएगी। परीक्षा के लिए जिले में 10 केंद्र निर्धारित किए गए हैं— अकेके इंटर कॉलेज, भगवत शरण इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, आईएम इंटर कॉलेज, जेएसएच इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू पीजी कॉलेज (ब्लॉक-ए और बी), कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज और सिख इंटर कॉलेज। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को भर्ती बोर्ड की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में पत्नी को गोली मारकर पति ने सुसाइड किया:झांसी से खोजते हुए पहुंचा था, 5 साल पहले लव मैरिज की थी
    Next Article
    बुलंदशहर मेडिकल कॉलेज का प्रभारी मंत्री ने किया औचक निरीक्षण:देर रात अस्पताल पहुंचकर परखी सेवाएं, मरीजों को बेहतर इलाज के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment