Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में मानवाधिकार मामले में लापरवाही पर एक्शन:डीएम ने एक कर्मचारी को सस्पेंड किया, तीन पर अन्य कार्रवाई

    1 hour ago

    2

    0

    मानवाधिकार आयोग के एक प्रकरण में लापरवाही बरतने पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने मामले में उत्तरदायित्व तय करते हुए एक कर्मचारी को निलंबित करने तथा अन्य के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग के एक मामले के निस्तारण में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद की गई। इस प्रकरण की पंजीकरण तिथि 27 अप्रैल 2026 है। मामले की समीक्षा के उपरांत प्रशासन ने संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कर्मचारी नीरज कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। नीरज कुमार सिंह तत्कालीन शिकायत लिपिक और वर्तमान में सहायक राजस्व लेखाकार सदर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, वर्तमान शिकायत लिपिक अंकुर कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की गई है। इसके अतिरिक्त, अभिलेखागार आंग्ल शाखा में तैनात कर्मचारियों द्वारा समय से डाक प्रेषित न करने और प्रकरण को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में न लाने की बात भी सामने आई। इस पर अभिलेखापाल अमिता भटनागर तथा सहायक अभिलेखापाल किरन सक्सेना को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गई है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता बनाए रखने के लिए जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ कॉलेज में पेड़ों पर लगाए गए QR कोड:विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया गया, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
    Next Article
    मानसून से पहले बाढ़ से निपटने की तैयारी पर मंथन:लखनऊ में हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी, सेना और आपदा प्रबंधन एजेंसियों ने साझा किए अनुभव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment